नाम है तेरा तारण हारा लिरिक्स - Naam Hai Tera Taran Hara Lyircs

नाम है तेरा तारण हारा लिरिक्स 

नाम है तेरा तारण हारा 
कब तेरा दर्शन होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर 
वो कितना सुंदर होगा

तुमने तारे लाखो प्राणी
ये संतो की वाणी है
तेरी छवि पर  मेरे भगवन
ये दुनिया दिवानी है
भाव से तेरी पूजा रचाऊ
जीवन मे मंगल होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर
वो कितना सुंदर होगा

सुरवर मूनिवर जिनके चरण मे
निषदिन शीश झुकाते है
जो गाते है प्रभु की महिमा
वो सब कुछ पा जाते है
अपने कष्ट मिटाने को तेरे
चरनो का वंदन होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर
वो कितना सुंदर होगा

मन की मुरादे लेकर स्वामी
तेरे चरण में आए है,
हम है बालक, तेरे चरण में 
तेरे ही गुण गाते है
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर
वो कितना सुंदर होगा

ऐसी दया कर देना दाता 
निश्छल गुजरे ये जीवन 
रंग लगे नहीं कपट झूठ का 
हो पावन मेरा तन मन 
सेवा में तेरी ओ मेरे स्वामी 
भक्तिभाव अर्पण होगा 
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर
वो कितना सुंदर होगा

नाम है तेरा तारण हारा 
कब तेरा दर्शन होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर 
वो कितना सुंदर होगा

नाम है तेरा तारण हारा श्याम भजन लिरिक्स हिंदी 
Naam Hai Tera Taran Hara Shyam Bhajan Lyircs Hindi
Singer : Pamela Jain 
Lyrics : Traditional

Comments

  1. Beautiful bhajan, so gently, melodiously and feelingly sung by Madam Pamela Jain.
    May she be blessed by the Almightly always.

    ReplyDelete

Post a Comment

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

Show more

Popular posts from this blog

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

गणेश जी के भजन लिरिक्स - Ganesh Ji ke Bhajan Lyrics ( Ganpati Ji Ke bhajan lyrics ) Bhajan List