राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली लिरिक्स - Ram Naam Ke Hire Moti Mai Bikharau Gali Gali Lyrics

राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली लिरिक्स 

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली
बोलो राम श्री राम 
जय जय राम 

माया के दीवानों सुन लो,
एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना,
यही पड़ा रह जायेगा
सुन्दर काया मिट्टी होगी,
चर्चा होगी गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

क्यों करता तू मेरा मेरी,
यह तो तेरा मकान नहीं
झूठे जन में फंसा हुआ है,
वह सच्चा इंसान नहीं
जग का मेला दो दिन का है,
अंत में होगी चला चली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

जिन जिन ने यह मोती लुटे,
वह तो माला माल हुए
धन दौलत के बने पुजारी,
आखिर वह कंगाल हुए
चांदी सोने वालो सुन लो,
बात सुनाऊँ खरी खरी
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

दुनिया को तू कब तक पगले,
अपनी कहलायेगा
ईश्वर को तू भूल गया है,
अंत समय पछतायेगा
दो दिन का यह चमन खिला है,
फिर मुरझाये कलि कलि
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली
कृष्ण नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली

बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम

Ram Naam Ke Hire Moti Mai Bikhrau Gali Gali Ram bhajan Lyrics 
Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Ram Naam Ke Hire Moti

 Singer:-  

 Lyrics  :- 

Comments

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

Show more

Popular posts from this blog

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

गणेश जी के भजन लिरिक्स - Ganesh Ji ke Bhajan Lyrics ( Ganpati Ji Ke bhajan lyrics ) Bhajan List