मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई लिरिक्स - Maine Tere Hi Bharose Hanuman Sagar Me Naiya Dar Dayi Lyrics
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई लिरिक्स
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,सागर में नैया डार दई ॥
काहे की या नाव बनाई,
काहे की पतवार,
रामा, काहे की लगा दई जंजीर,
सागर में नैया डार दई ।
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई ॥
राम नाम की नाव बनाई,
भक्ति की पतवार, ओ रामा,
ज्ञान की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई ।
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई ॥
कौन सखी वामें बैठनहारे,
कौन है खेवनहार, रामा,
कौन लगाहे बेड़ा पार?
सागर में नैया डार दई ।
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई ॥
सीता मैया बैठनहारी,
लक्ष्मण खेवनहार,
मोरे राम जी लगावे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई ।
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई ॥
तुलसीदास आस रघुवर की,
चरणन में बलिहार,
मोरे बालाजी लगाहे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई ।
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डार दई ॥
Hanumna Ansh Movie Song ( Neem Karoli Baba )








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें