मैं तो चला खाटू धाम भजन लिरिक्स - Mai To Chala Khatu Dham Bhajan Lyrics

मैं तो चला खाटू धाम भजन लिरिक्स

हवाओं के इशारे से पैगाम आ रहे हैं।
दुनिया भर से लोग तमाम आ रहे हैं।
खुशनसीबी हमारी कि 
हमें भी बुलावा आया है।
लेकर के हाथों में निशान
हम भी खाटू धाम आ रहे हैं।


जब जब भी बुलावा आता है 
मुझे खाटू वाले श्याम का
मैं रोक ना पाता हूं खुद को 
ये कैसा नशा है श्याम का
मैं छोड़ दूं सातों सुख भी
अरे छोड़ दूं हर आराम
मैं तोड़ के सारे बंधन 
और छोड़ के सारे काम।
वो बुला रहा कैसे रोक लूं।
मैं तो चला खाटू धाम 
खाटू धाम हाथों में
हाथों में लेके निशान चला रे
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे

अपने मन की क्या बोलूं 
सब उसके मन की होती है।
वो ही जा पाते हैं खाटू 
जिन पर कृपा होती है।
वो लुटा रहा कैसे छोड़ दूं
मैं तो चला खाटू धाम, 
खाटू धाम हाथों में
हाथों में लेके निशान चला रे
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे

श्याम निशान चढ़ाना प्यारे 
बड़े भाग्य की बात है।
रिंगस से खाटू तक बाबा 
चलता तेरे साथ है।
वो चला रहा कैसे ना चलूं।
मैं तो चला खाटू धाम, 
खाटू धाम हाथों में
हाथों में लेके निशान चला रे
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे

वो बुला रहा कैसे रोक लूं
मैं तो चला खाटू धाम,
खाटू धाम हाथों में
हाथो में लेके निशान चला रे
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे
हाथों में लेके निशान चला रे
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे

singer - Raj Pareek 
lyrics - Raj Pareek

टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics