इतनी सी अरज हनुमान सियाराम से मिलवा दो लिरिक्स - Itani Si Araj Hanuman Siyaram Se Milva Do Lyrics

इतनी सी अरज हनुमान सियाराम से मिलवा दो लिरिक्स

इतनी सी अरज हनुमान
सियाराम से मिलवा दो

मन का पत्थर तर जाएगा
राम नाम तुम लिखवा दो
इतनी सी अरज हनुमान
सियाराम से मिलवा दो

चरणों से छूके रघुनंदन ने
कितने पत्थर तारे
कह दो पवनसुत करुणानिधि से
दास खड़ा है द्वारे
लगा के तुमसे स्वामी आस
मिले रघुवीर से तुलसीदास
दिया सुग्रीव को तुमने तार
मिला दो प्रभु से पवन कुमार
हे शंकर सुवन वीर अवतार
हे रघुनंदन के चौकीदार
मिटा दो मेरा इंतजार
मिला दो प्रभु से पवन कुमार
राम रतन धन तुमसे मांगू
महावीर तोरी पैया लागु
स्वामी के दर्शन करवा दो
इतनी सी अर्ज हनुमान
सियाराम से मिलवा दो

मुख पे सूरज सा तेज प्रभु
कानों में कुंडल डारे हैं
कांधे पे गधा है महावीर
मंगल हाथों में तुम्हारे है
सौ योजन सागर पार किया
रावण को संदेशा दे आए
जब लखन लाल को शक्ति लगी
तुम पूरा पर्वत ले आए
अरे प्यासे गले को नीर दिया
हर दुर्बल को बलवीर किया
भक्ति में तुम्हारी प्रश्न उठा तो
तुमने सीना चीर दिया

राम दास हम दास तुम्हारे
स्वामी संदेशा भिजवा दो
इतनी सी अरज हनुमान
सियाराम से मिलवा दो

Song- Itni Si Araj Hanuman
Singer- Hemant Brijwasi & Ujwal Gajbhar
Lyrics- Mohit Bajpai & Rakesh Dangi

टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics