लाल फूलों की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में लिरिक्स - Lal Phoolo ki Aayi Hai Bahar Maiya Tere Mandir Me Lyrics

लाल फूलों की आई है बहार मैया तेरे मंदिर में लिरिक्स

लाल फूलों की आई है बहार 
मैया तेरे मंदिर में

फुल चढ़ाने को गणपति आए,
संग में अपने रिद्धि सिद्धि लाए,
होके मूषक सवार 
मैया तेरे मंदिर में,
लाल फूलों की आई है बहार 
मैया तेरे मंदिर में

फुल चढाने को ब्रम्हा जी आए,
संग में अपने ब्रम्हाणी को लाए,
होक हंस सवार मैया तेरे मंदिर में,
लाल फूलों की आई है बहार 
मैया तेरे मंदिर में.....

फुल चढ़ाने को विष्णु जी आए,
संग में अपने लक्ष्मी को लाए,
हो के गरुड़ सवार 
मैया तेरे मंदिर में,
लाल फूलों की आई है बहार 
मैया तेरे मंदिर में.

फुल चढ़ाने को शंकर जी आए,
संग में अपने गौरा माँ को लाए,
होके बैल सवार मैया तेरे मंदिर में,
लाल फूलों की आई है बहार 
मैया तेरे मंदिर में.

फुल चढाने को राम जी आए,
संग में अपने सीता माँ को लाए,
होके रथ पे सवार मैया तेरे मंदिर में,
लाल फूलों की आई है बहार 
मैया तेरे मंदिर में.....

फुल चढाने को कान्हा जी आए,
संग में अपने राधा को लाए,
होक मोर सवार मैया तेरे मंदिर में,
लाल फूलों की आई है बहार 
मैया तेरे मंदिर में


Mata Rani ke Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Lal Phoolo ki Aayi Hai Bahar Maiya Tere Mandir Me

 Singer:-  Sheela Kalson

 Lyrics  :- 

टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics