दिलकश तेरा नक्शा है सूरत तेरी प्यारी है लिरिक्स - Dilkash Tera Naksha Hai Surat Teri Pyari Hai Lyrics
दिलकश तेरा नक्शा है सूरत तेरी प्यारी है लिरिक्स
दिलकश तेरा नक्शा है,सूरत तेरी प्यारी है।
जिसने तुझे देखा है,
ओ जान से वारी है।।
क्या पेश करे तुमको,
क्या चीज हमारी है।
ये दिल भी तुम्हारा है,
और जा भी तुम्हारी है।
दिलकश तेरा नक्शा है,
सूरत तेरी प्यारी है।।
हम लाख बुरे ही सही,
कहलाते तो तेरे हैं।
एक नजर करम कर दो,
क्या शान तुम्हारी है।
दिलकश तेरा नक्शा है,
सूरत तेरी प्यारी है।।
साए में तुम्हारे हैं,
किस्मत ये हमारी है।
हमें तुम में छिपा लेना,
आरजू ये हमारी है।
दिलकश तेरा नक्शा है,
सूरत तेरी प्यारी है।।
ये दिल एक मंदिर है,
और मन पुजारी है।
इस दिल में जो रखी है,
तस्वीर तुम्हारी है।
दिलकश तेरा नक्शा है,
सूरत तेरी प्यारी है।।
Radha Rani ji Ke bhakti Bhajan Song Details
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें