He Muralidhara Ek Bar Sahi Tere Dwar Pe Ana Baki Hai Bhajan Lyrics - हे मुरलीधर एक बार सही तेरे द्वार पे आना बाकी है भजन लिरिक्स | Pushpendra Chauhan
He Muralidhar Ek Bar Sahi Tere Dwar Pe Ana Baki Hai Bhajan Lyrics - हे मुरलीधर एक बार सही तेरे द्वार पे आना बाकी है भजन लिरिक्स | Pushpendra Chauhan
| भजन मुख्य विवरण | जानकारी (Bhajan Details) |
|---|---|
| भजन का नाम (Bhajan Name) | हे मुरलीधर एक बार सही तेरे द्वार पे आना बाकी है |
| गायक (Singer) | Pushpendra Chauhan |
| लेखक (Writer) | Pushpendra Chauhan |
| श्रेणी (Category) | New Krishna Bhajan |
हे मुरलीधर एक बार सही
तेरे द्वार पे आना बाकी है,
जो दर्द मिला इस दुनिया से
वो तुमको सुनाना बाकी है,
हे मुरलीधर..
हम जान गए एक बात प्रभु,
तुम देर से ही पर आते हो,
मैं आस लगाए बैठा हूं,
बस तेरा आना बाकी है,
हे मुरलीधर एक बार सही
तेरे द्वार पे आना बाकी है।
तुम तो करुणा के सागर हो,
मैं जनमजनम का प्यासा हूं,
मेरे भटके इस जीवन को,
एक राह दिखाना बाकी है,
हे मुरलीधर एक बार सही
तेरे द्वार पे आना बाकी है।
इस विरह का प्रभु अंत करो,
अब और नहीं सह पाऊंगा,
चौखट पे तुम्हारी आ ही गया,
वो पर्दा हटाना बाकी है,
हे मुरलीधर एक बार सही
तेरे द्वार पे आना बाकी है।
ये हार श्रृंगार अधूरे हैं प्रभु,
जब तक तुम ना आओगे,
ये फूल बसंती राह तके,
एक तेरा आना बाकी है,
हे मुरलीधर एक बार सही
तेरे द्वार पे आना बाकी है।
जो दर्द मिला इस दुनिया से,
वो तुमको सुनाना बाकी है,
हे मुरलीधर..
📺 Bhajan Video
💬 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (FAQs)
इस मधुर भजन को सुप्रसिद्ध गायक Pushpendra Chauhan जी ने अपनी जादुई आवाज़ में गाया है।
भजन "हे मुरलीधर एक बार सही तेरे द्वार पे आना बाकी है" के पूर्ण और शुद्ध हिंदी लिरिक्स आप हमारी इसी पोस्ट पर बड़े अक्षरों में आसानी से पढ़ सकते हैं।
