Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो न लिरिक्स - Daya Thodi Si Kar Do Na Mere Daman Ko Bhar Do Na Lyrics

दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो न लिरिक्स

दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
ओ श्याम मेरे श्याम .....

प्रभु मुझ पे कृपा कर दे तू तो ममता की मूरत है
मैं प्यासा हूँ तू सागर है मुझे तेरी ज़रूरत है
दया की बूँद बरसाओ मुझे ना और तरसाओ
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न .....

सभी का बन गया मैं पर कोई मेरा न बन पाया
बड़ी ही आस लेकर के तुम्हारे दर पे मैं आया
तुम्ही तो हो मेरी हिम्मत तेरे बिन क्या मेरी कीमत
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न .....

मेरे हालात पे माधव हर कोई तंज कसता है
तड़पता देख कर मुझको ज़माना खूब हँसता है
ये दुनिया लाज की दुश्मन दुखाती है ये मेरा मन
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न .....

दुखों की रात है तो क्या सुख का सूरज भी निकलेगा
देख कर के मेरे आंसू श्याम तेरा दिल पिघलेगा
हलक पे जान है मेरी दया का दान दे दे रे
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न ......

ओ श्याम मेरे श्याम ......

Khatu Shyam ji Ke Bhakti Bhajan Song

 Song  :- Daya Thodi Si Kar Do Na Mere Daman Ko Bhar Do Na

 Singer:- Nisha Dwivedi

 Lyrics  :-Abhishek Sharma (Madhav)



टिप्पणियाँ

Categories load ho rahi hain...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

ओवाळा ओवाळा आरती लिरिक्स - Owada Owada Aarti Lyrics

ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र लिरिक्स - Om Gan Ganpataye namo Namah Mantra lyrics | Suresh Wadkar

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

श्री राम जी के भजन लिरिक्स - Ram ji ke Bhajan Lyrics ( Ram Bhajan List )

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

100+ विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स | Top Vitthalache Abhang Marathi Lyrics List

Top 300+ Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics | भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन लिरिक्स हिंदी में | Best Mahadev, Bholenath Bhajan Collection

सुंदर है नाम राम का सुमिरन तो कीजिए लिरिक्स - Sundar Hai Naam Ram Ka Sumiran To Kijiye Lyrics

तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी लिरिक्स - Teri Mand Mand Muskaniya Pe Balihar raghav ji Lyrics