Link Copied! Share on Instagram

हैं मेरे गीत तेरे लिए राधा लिरिक्स - Hai Mere Geet Radha Tere Liye Lyrics

हैं मेरे गीत तेरे लिए राधा लिरिक्स

हैं मेरे गीत तेरे लिए राधा
लय हो तुम तुम्हीं भाव हो राधा

जब-जब गाऊँ बस यही चाहूँ
रास रचाए कृष्ण और राधा
हैं मेरे गीत तेरे लिए राधा
लय हो तुम तुम्हीं भाव हो राधा

अब तुमसे नज़रें हटती नहीं
ये लीला है या सम्मोहन
राधा जू को कैसे रिझाऊँ
इतना बता दो फिर मोहन
चढ़ा भक्ति का रंग ऐसा
चढ़ा था मीरा पे जैसा
चमक फीकी जग की लागी
बताओ जादू से कैसा
स्वस्ति बने वो दर्पण जिसको 
देख-देख शृङ्गार करे राधा
हैं मेरे गीत तेरे लिए राधा
लय हो तुम तुम्हीं भाव हो राधा

जब-जब गाऊँ बस यही चाहूँ
रास रचाए कृष्ण और राधा
हालात सभी स्वीकार किए
बाकी सब तुझपे छोड़ दिया
प्रीत लगी तेरे नाम की ऐसी
नाता तुझसे जोड़ लिया
जुड़ी हर आस अब तुझसे
जीत और हार अब तुझसे
बँधूँ चरणों में बन घुँघरू
मेरी छनकार अब तुझसे
क्या ही लिखूँ मैं तुम पर राधा
अक्षर तुम्हीं तुम्हीं शब्द हो राधा
हैं मेरे गीत तेरे लिए राधा
लय हो तुम तुम्हीं भाव हो राधा

जब-जब गाऊँ बस यही चाहूँ
रास रचाए कृष्ण और राधा
हैं मेरे गीत तेरे लिए राधा
लय हो तुम तुम्हीं भाव हो राधा
लय हो तुम, तुम्हीं भाव हो राधा


Krishna  ji Ke bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Hai Mere Geet Radha Tere Liye

 Singer:-Swasti Mehul

 Lyrics  :-Swasti Mehul

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

चला हो पंढरी जाऊ जीवाच्या जीवलगा पाहू लिरिक्स - Chala Ho Pandhari Jau Jivachya Jivlaga Pahu Lyrics