ओ राधा रमण लाल के हम हैं दीवाने लिरिक्स - O Radha Raman Lal Ke Hum Hai Diwane Lyrics
ओ राधा रमण लाल के हम हैं दीवाने लिरिक्स
इस जीवन के तुम जीवन हो,
बृजराज तुम्हें कैसे समझाऊं?
दुख होता महान तुम्हारे बिना,
इस बिरहा व्यथा को कहां तक लाऊं?
हंस देते हो मोहन तुम भी,
जब मैं अपना दुख दर्द सुनाऊं,
रहते हो जा मेरे दिल में,
कैसे अपना दिल चीर दिखाऊं?
ओ राधा रमण लाल के हम हैं दीवाने,
दुनिया चाहे माने या ना फिर माने,
वैसे भी दुनिया तो किसकी होती है?
बस मेरा ये रमणा मुझको पहचाने,
ओ राधा रमण लाल के हम हैं दीवाने....
आपको देखा है जब से चैन नहीं आता,
आपके इन नैनों को कुछ भी नहीं भाता,
हम हैं आपके पागल प्रेमी दीवाने,
राधा रमण लाल के हम हैं दीवाने..
आपकी दांगुलिया की तो बात क्या कहूं,
आपकी टेढ़ी कमरिया बात क्या कहूं,
देख के तुमको हो गए दीवाने,
बस मेरा ये रमणा मुझको पहचाने,
राधा रमण लाल के हम हैं दीवाने..
आप अब ना छोड़ना अर्जी हमारी जी,
चरणों का दास आपका ये कुंज बिहारी जी,
छाई मस्ती तुम्हारी हम हैं मस्ताने,
ओ राधा रमण लाल के हम हैं दीवाने..