Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

आ लौट के आजा जगन्नाथ लिरिक्स - Aa Laut Ke Aaja Jagannath Lyrics | Yuvraj Pandey

आ लौट के आजा जगन्नाथ, 
तुझे ये अनाथ बुलाता है
तेरी सेवा करूंगा दिन रात, 
तुझे तेरा दास बुलाता है
फिर लौट के आओ मेरे नाथ, 
तुझे ये अनाथ बुलाता है

मेरा भूल जाना तेरा ना भुलाना, 
तेरे रहमतों का कहां है ठिकाना
बीच भवर मेरी नैया पड़ी, 
देखो शरण आश्रय दे पार लगाना
तेरे करुणा भरी वो बात, 
तुझे तेरा दास बुलाता है
तेरी पूजा करूंगा दिन रात, 
तुझे ये अनाथ बुलाता है
आ लौट के आजा जगन्नाथ, 
तुझे ये अनाथ बुलाता है

संसार सागर में भटक रहा हूं, 
कहीं ना ठोर नजर आता है
तुम बिन मेरा कौन खेवैया, 
ये बात मुझे भी समझ आता है
बस तू ही तो है दीनानाथ, 
तुझे ये दीन बुलाता है
आ लौट के आजा जगन्नाथ, 
तुझे तेरा दास बुलाता है

घोर पतित हूं मानता मैं हूं 
पतित पावन तू जानता मैं हूं 
मुझे बनाओगे कब पावन, 
अति पातक ये जानता मैं हूं 
यूं ना कहते तुम्हें दीनानाथ, 
मुझे ये दीन बुलाता है
आ लौट के आजा जगन्नाथ, 
तुझे तेरा दास बुलाता है

गोविंद गोविंद गोविंद...

वीप्र सदा शिव तेरी बगिया, 
रक्त बिंदुओ से सेगी है
तेरी कृपा और करुणा की चर्चा, 
इन्ही रंगों पर सेगी है
अब आ भी जाओ जगन्नाथ, 
तुझे ये अनाथ बुलाता है
अब आ भी जाओ मेरे नाथ, 
तुझे ये अनाथ बुलाता है
तेरी पूजा करूंगा दिन रात, 
तुझे मेरा दास बुलाता है
तेरी माला जपूँगा दिन रात, 
तुझे अनाथ ये बुलाता है

जगन्नाथ जगन्नाथ
जगन्नाथ जगन्नाथ

सदियों से तेरा हूं दीवाना, 
जन्मों से तेरा हूं दीवाना
ये जन्म जन्म का फेरा है
एक तेरी सावली सूरत पे, 
ये दिल दीवाना मेरा है

जगन्नाथ जगन्नाथ
जगन्नाथ जगन्नाथ

मेरे नाथ तेरे दीदार बिना, 
इस दिल में हुआ अंधेरा है
एक बार तो तू कह दे मुझसे, 
तू मेरा है तू मेरा है

जगन्नाथ जगन्नाथ
जगन्नाथ जगन्नाथ


Song - आ लौट के आजा जगन्नाथ
Singer - आचार्य पं. श्री युवराज पांडेय जी
Lyrics -आचार्य पं. श्री युवराज पांडेय जी

टिप्पणियाँ

🙏 अपनी पसंद के भजन, आरती या गायक चुनें — नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सभी कैटेगरी देखें:
Categories load ho rahi hain...

🙏 भजन संग्रह में अपना योगदान दें

क्या आपके पास कोई सुंदर हिंदी या मराठी भजन, आरती या चालीसा है जिसे आप सभी भक्तों के साथ साझा करना चाहते हैं? नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें और बोलकर या लिखकर अपना भजन हमें भेजें। जाँच के बाद इसे ब्लॉग पर प्रकाशित किया जाएगा।

नया भजन सबमिट करें
• केवल हिंदी या मराठी में ही भजन लिखें।
• अंग्रेजी अक्षरों, मोबाइल नंबर या किसी भी वेबसाइट लिंक की अनुमति नहीं है।
• आप माइक (🎤) बटन दबाकर सीधे बोलकर भी भजन लिख सकते हैं।
⚠️ कृपया केवल हिंदी या मराठी (देवनागरी) में ही शीर्षक लिखें। अंग्रेजी या लिंक मान्य नहीं है।
⚠️ भजन में केवल हिंदी या मराठी शब्दों का उपयोग करें। अंग्रेजी अक्षर या लिंक न डालें।
⚠️ नाम केवल हिंदी या मराठी में लिखें।