बोल पींजरे का तोता राम लिरिक्स - Bol Pinjare Ke Tota Ram Lyrics

बोल पींजरे का तोता राम लिरिक्स


बोल पिंजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पिंजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे।।

प्रभु की भक्ति सुबह के जैसी,
माया है एक ढलती शाम,
दुविधा में ना दोऊ जाए,
माया मिले ना तुझको राम,
तू चुन ले भक्ति अभिराम,
तू चुन ले भक्ति अभिराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे।।

चंचल मन को केंद्रित कर दे,
श्री हरी जी के चरणों में,
भोग विलास में समय गँवा मत,
कुछ भी नहीं है सपनो में,
छोड़ आलस सकल विश्राम,
छोड़ आलस सकल विश्राम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे।।

भजन के रस का अमृत पीकर
भक्ति की शक्ति तू लेले
अपने मानुष तन जीवन को
प्राणी यहा सफल कर ले
करले आवागमन को प्रणाम
करले आवागमन को प्रणाम रे
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे।।

इस दुनिया में बन्दे तेरा
कही नही ठिकाना है
एक दिन पिंजरा छोड़ के पंछी
दूर बहुत उड़ जाना है
उड़ के जाना है प्रभु के धाम
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे।।

बोल पींजरे का तोता राम हरे राम राधेश्याम सियाराम रे भजन -Bol Pinjare Ke Tota Ram Hare Ram Bhajan Lyrics In Hindi 

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Bol Pinjare Ke Tota Ram

 Singer:-  Anup Jalota

 Lyrics  :-

टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics