Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारू सुबहो शाम लिरिक्स - Khatu Shyam Tere Naam Mai Pukaru Subaho Sham Lyrics

खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारू सुबहो शाम लिरिक्स 

हार गया हुँ टूट गया हुँ
मुझे लेना तुम संभाल बाबा
तेरे बिना इस जग में बोलो
कौन सुने मेरा हाल बाबा
खाटू श्याम तेरा नाम
मैं पुकारू सुबहो- शाम

मैं दर तेरे आया
ले कर झोली खाली
ओ दुनिया के वाली
कर नज़र मेहर वाली
मेरी मुश्किल का कर इंतजाम
बन जाये काम खाटू श्याम
खाटू श्याम तेरा नाम
मैं पुकारू सुबहो- शाम

सुना है तू हारे का सहारा श्याम जी
कितनी जिंदगियों को सवारा श्याम जी
आखरी उम्मीद मेरी तू खाटू नरेश
मैं भी तो हूँ किस्मत का मारा श्याम जी

तू मंज़िल है तू ही अंज़ाम
बन जाये काम खाटू श्याम
खाटू श्याम तेरा नाम
मैं पुकारू सुबहो- शाम

शीश के दानी तू सबका दाता है प्रभू
कलयुग का राजा कहा जाता है प्रभू
तीन बाण धारी मुझे रस्ता दिखा
पल पल मन घबराता है प्रभू

मेरे दिल का तू बन आराम
बन जाये काम खाटू श्याम
खाटू श्याम तेरा नाम
मैं पुकारू सुबहो- शाम

दिल से फरियाद निकली है सरकार
डूबती नैया को तू लगा दे उस पार
तेरी चौखट पे तेरा होके आ गया
तेरा ही रहूंगा अब लख दातार
मेरा जग में हो रोशन नाम
बन जाये काम खाटू श्याम
खाटू श्याम तेरा नाम
मैं पुकारू सुबहो- शाम

खाटू श्याम तेरा नाम
मैं पुकारू सुबहो- शाम

Khatu Shyam ji Ke Bhakti Bhajan Song

 Song  :- Khatu Shyam Tere Naam Mai Pukaru Subaho Sham 

 Singer:- Roshan Prince

 Lyrics  :-Roshan Prince



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन लिरिक्स - Deva Ho Deva Ganpati Deva Tumse Badhkar Kaun lyrics

डूब गयो पानी में देखो पार्बती को छोरा लिरिक्स - Doob Gayo Pani Me Dekho Parwati Ko Chhora Lyrics

यमुनेच्या तीरी काल पाहिला हरी गौळण लिरिक्स - Yamunechya Tiri Kaal Pahila Hari Gavlan Lyrics

ओवाळा ओवाळा आरती लिरिक्स - Owada Owada Aarti Lyrics

150 + गणेश जी के भजन लिरिक्स - Ganesh Ji ke Bhajan Lyrics ( Ganpati Ji Ke bhajan lyrics ) Bhajan List

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

Top 300+ Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics | भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन लिरिक्स हिंदी में | Best Mahadev, Bholenath Bhajan Collection