हे गजानन आपकी दरकार है भजन लिरिक्स - He Gajanan Aapki Darkar Hai Bhajan Lyrics

हे गजानन आपकी दरकार है भजन लिरिक्स

फ़िल्मी तर्ज - दिल के अरमां आंसुओ में बह गए 

हे गजानन आपकी दरकार है, 
श्याम प्यारे का सजा दरबार है, 
श्याम प्यारे का सजा दरबार है, 
हे गजानन आपकी दरकार है।।

शुभ घडी आई सुहानी आइये, 
सिद्धि साथ अपने लाइये, 
आपकी महिमा तो अपरम्पार है, 
श्याम प्यारे का सजा दरबार है, 
हे गजानन आपकी दरकार है।। 

सबसे पहले आपकी सेवा करे, 
चरणों में सर को झुका वंदन करे, 
पहनिए फूलों के लाए हार है, 
श्याम प्यारे का सजा दरबार है, 
हे गजानन आपकी दरकार है।। 

देवताओं का लगा जमघट यहाँ, 
ये बताए आप अब तक है कहाँ, 
हम सभी को आपका इंतजार है, 
श्याम प्यारे का सजा दरबार है, 
हे गजानन आपकी दरकार है।। 

श्याम भक्तो की विनय सुन लीजिये, 
सब की अर्जी है दर्शन दीजिये, 
आपसे उत्सव की जय जयकार है, 
श्याम प्यारे का सजा दरबार है, 
हे गजानन आपकी दरकार है।।

 हे गजानन आपकी दरकार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है, 
श्याम प्यारे का सजा दरबार है, 
हे गजानन आपकी दरकार है।।

हे गजानन आपकी दरकार है भजन लिरिक्स - He Gajanan Aapki Darkar Hai Bhajan Lyrics 
भजन : हे गजानन आपकी दरकार है 
भजन गायक : मुकेश कुमार मीना 
लेखक : बिन्नू जी 

Comments

Post a Comment

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

Show more

Popular posts from this blog

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

गणेश जी के भजन लिरिक्स - Ganesh Ji ke Bhajan Lyrics ( Ganpati Ji Ke bhajan lyrics ) Bhajan List