Link Copied! Share on Instagram

अजब हैरान हूं भगवन तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं भजन लिरिक्स - Ajab Hairan Hu Bhagwan Tumhe Kaise Rizau Mai Bhajan Lyrics

अजब हैरान हूं भगवन तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं भजन लिरिक्स

अजब हैरान हूं भगवन!  तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं


अजब हैरान हूं भगवन! 
तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं ।
न कोई चीज ऐसी है 
जिसे सेवा में लाऊं मैं ॥

करें किस तौर आवाहन कि,
तुम मौजूद हो हर जां ।
निरादर है बुलाने को,
अगर घंटी बजाऊं मैं ॥

तुम्हीं हो मूर्ति में भी,
तुम्हीं व्यापक हो फूलों में ।
भला भगवान पर,
भगवान को कैसे चढाऊं मैं ॥

लगाना भोग कुछ तुमको,
यह एक अपमान करना है ।
खिलाता है जो सब जग को,
उसे कैसे खिलाऊं मैं ॥

तुम्हारी ज्योति से रोशन हैं,
सूरज-चांद और तारे ।
महा अन्धेर है कैसे तुम्हें,
दीपक दिखाऊं मैं ॥

भुजाएं हैं। न गर्दन है,
न सीना है न पेशानी ।
तुम हो निर्लेप नारायण,
कहां चंदन लगाऊँ मैं ॥

बड़े नादान है वे जन,
जो गढ़ते आपकी मूरत ।
बनाता है जो सब जग को,
उसे कैसे बनाऊँ मैं ॥

अजब हैरान हूं भगवन! 
तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं ।
न कोई चीज ऐसी है 
जिसे सेवा में लाऊं मैं ॥


Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-Ajab Hairan Hu Bhagwan Tumhe Kaise Rizau Mai Bhajan

 Singer:- Halka ram Kushwah

 Lyrics  :-




📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

जहाँ पाँव में पायल हाथ में कंगन लिरिक्स - Jaha Pav Me Payal Hath Me Kangan Lyrics

मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो लिरिक्स - Mujhe Ram Pyare Mujhe Ram De Do Lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics