रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम भजन लिरिक्स - Raat Din Dadaji Tumhe Bhajte Hai Hum Bhajan Lyrics
रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम
रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हममेरी कश्ती किनारे लगा देना तुम
जिंदगी है तुम्हारे हवाले मेरी
चाहे कर दो फना चाहे कर दो करम
रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम
इस जमाने ने दादा बहुत दुख दिए
पर शराफत से हमने उन्हें सहे लिए
साथ में तुम थे दादा तो हम जी लिए
वरना ऐसे सितम सहना पाते हम
रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम
कौन किसका सहारा बना है यहां
सारा संसार झूठ लगता यहां
एक सहारा तुम्हारा हमें दादाजी
हंसते-हंसते यह जीवन बिता लेंगे हम
रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम
कौन समझेगा इस राज की बात को
तुमने (अपने )थामा हमेशा मेरे हाथ को
है खबर किसको थी तुम हो मेरे गुरु
या तो समझोगे तुम या तो समझेंगे हम
रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम
Dadaji Dhuniwale ke Bhakti Bhajan Song Details
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें