संदेश

Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

करम इतना दादाजी एक बार हो जाए लिरिक्स - Karam Itana DadaJi Ek Baar Ho Jaye Lyrics

करम इतना दादाजी एक बार हो जाए  करम इतना दादाजी एक बार हो जाए जिधर देखू जहां देखू तेरा दीदार हो जाए करम इतना दादाजी एक बार हो जाए मुझे दुनिया से क्या मतलब मुझे तुमपर भरोसा है तेरी जिसपर कृपा होवे तो बेड़ा पार हो जाए करम इतना दादाजी एक बार हो जाए जिधर देखू जहां देखू तेरा दीदार हो जाए धूल ये आपके दर की शहंशाओ से बढ़कर है अगर ये ही गुलामी है तो ये हर बार हो जाए करम इतना दादाजी एक बार हो जाए जिधर देखू जहां देखू तेरा दीदार हो जाए ना कोई इनके जैसा है मेरा दादा तो ऐसा है जो दादा रंग मे रंग जाए तो जय जयकार हो जाए करम इतना दादाजी एक बार हो जाए जिधर देखू जहां देखू तेरा दीदार हो जाए dadaji Dhuniwale Ke bhakti Bhajan Song Details   Song  :- Karam Itana DadaJi Ek Baar Ho Jaye   

रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम भजन लिरिक्स - Raat Din Dadaji Tumhe Bhajte Hai Hum Bhajan Lyrics

चित्र
रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम  रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम मेरी कश्ती किनारे लगा देना तुम जिंदगी है तुम्हारे हवाले मेरी चाहे कर दो फना चाहे कर दो करम रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम इस जमाने ने दादा बहुत दुख दिए पर शराफत से हमने उन्हें सहे लिए साथ में तुम थे दादा तो हम जी लिए वरना ऐसे सितम सहना पाते हम रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम कौन किसका सहारा बना है यहां सारा संसार झूठ लगता यहां एक सहारा तुम्हारा हमें दादाजी हंसते-हंसते यह जीवन बिता लेंगे हम रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम कौन समझेगा इस राज की बात को तुमने (अपने )थामा हमेशा मेरे हाथ को है खबर किसको थी तुम हो मेरे गुरु या तो समझोगे तुम या तो समझेंगे हम रात दिन दादाजी तुम्हें भजते हैं हम Dadaji Dhuniwale ke Bhakti Bhajan Song Details   Song  :-Raat Din Dadaji Tumhe Bhajte Hai Hum Bhajan   Singer:-  Omprakash Tirole   Lyrics  :- Omprakash Tirole

शबरी मगन है राम भजन में लिरिक्स - Shabari Magan Hai Ram Bhajan Me Lyrics

चित्र
शबरी मगन है राम भजन में  शबरी मगन है राम भजन में,  राम दरस की आस है मन में, (जय श्री राम जय जय जय जय श्री राम) देख लो राम को इस जीवन में, राम दरस की आस है मन में, शबरी मगन है राम भजन में...... राह निहारे श्रद्धा से निश दिन, राम राम रटते जाए पल छिन, रात रही है इंतजार की, घड़ियां उंगली पे गिन गिन, देर ना होगी अब दर्शन में, राम दरस की आस है मन में, शबरी मगन है राम भजन में....... राम से जोड़े प्रेम के धागे, लोग मोह माया मनसे त्यागे, राम से जोड़े प्रेम के धागे, लोग मोह माया मनसे त्यागे, राम का सुमिरन करके के सोए, जय श्री राम की बोल के जागे, राम का मंदिर है आंगन, राम दरस की आस है मन में, शबरी मगन है राम भजन में..... (जय श्री राम जय जय जय जय श्री राम) रोम रोम में राम गए हैं रम, राम ही गाऐं सांसों की सरगम, राम की याद में जब शबरी के, नैन बरस जाते छन छन, राम को देखे वो असुवन में, राम दरस की आस है मन में, शबरी मगन है राम भजन में, राम दरस की आस है मन में Ram ji  ke Bhakti Bhajan Song Details   Song  :-Shabari Magan Hai Ram Bhajan Me   S...

सब तीरथ होते है माँ बाप के चरणों में भजन लिरिक्स - Sab Tirath Hote Hai Maa Baap Ke Charano Me Bhajan lyrics

चित्र
सब तीरथ होते है माँ बाप के चरणों में  फिल्मी तर्ज - रातों को उठ उठ कर दिन के लिए रोते है  ले माला रोते हैं,  नित जाप के चरणों में  सब तीरथ होते है,  माँ बाप के चरणों में है बाप दुखी घर में,  भूखी रोय रही अम्मा  बेटा गोबर्धन की,  दे रहो है परकम्मा  इस पुण्य को खोते हैं,  माँ बाप के चरणों में  सब तीरथ होते है,  माँ बाप के चरणों में मंदिर में जो बैठा है,  कोई देव न दूजा है  उससे भी किन्ही है मा बाप की पूजा है  गणपति समझाते हैं,  माँ बाप के चरणों में  सब तीरथ होते है,  माँ बाप के चरणों में न चारों धाम मिलें,  फिर भी तुम जी लेना  माँ बाप के चरणों का,  चरणामृत पी लेना  सब तीरथ होते है,  माँ बाप के चरणों में Bhakti Bhajan Song Details   Song  :-Sab Tirath Hote Hai Maa Baap Ke Charano Me Bhaja   Singer:- Khushal Bharti  

अजब हैरान हूं भगवन तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं भजन लिरिक्स - Ajab Hairan Hu Bhagwan Tumhe Kaise Rizau Mai Bhajan Lyrics

चित्र
अजब हैरान हूं भगवन तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं  अजब हैरान हूं भगवन!  तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं । न कोई चीज ऐसी है  जिसे सेवा में लाऊं मैं ॥ करें किस तौर आवाहन कि, तुम मौजूद हो हर जां । निरादर है बुलाने को, अगर घंटी बजाऊं मैं ॥ तुम्हीं हो मूर्ति में भी, तुम्हीं व्यापक हो फूलों में । भला भगवान पर, भगवान को कैसे चढाऊं मैं ॥ लगाना भोग कुछ तुमको, यह एक अपमान करना है । खिलाता है जो सब जग को, उसे कैसे खिलाऊं मैं ॥ तुम्हारी ज्योति से रोशन हैं, सूरज-चांद और तारे । महा अन्धेर है कैसे तुम्हें, दीपक दिखाऊं मैं ॥ भुजाएं हैं। न गर्दन है, न सीना है न पेशानी । तुम हो निर्लेप नारायण, कहां चंदन लगाऊँ मैं ॥ बड़े नादान है वे जन, जो गढ़ते आपकी मूरत । बनाता है जो सब जग को, उसे कैसे बनाऊँ मैं ॥ अजब हैरान हूं भगवन!  तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं । न कोई चीज ऐसी है  जिसे सेवा में लाऊं मैं ॥ Bhakti Bhajan Song Details   Song  :-Ajab Hairan Hu Bhagwan Tumhe Kaise Rizau Mai Bhajan   Singer:- Halka ram Kushwah

पिंजरे से पंछी निकल जाएगा भजन लिरिक्स - Pinajre Se Panchhi Nikal Jayega Bhajan Lyrics

पिंजरे से पंछी निकल जाएगा  फ़िल्मी तर्ज - जिसका मुझे था इंतजार ओ पापी मन करले भजन, बाद मे फिर तू पछताएगा    जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा क्यों करता तू मेरा मेरा  ना कुछ तेरा ना कुछ मेरा  खाली हाथ आया है और  खाली हाथ जाएगा  जैसा किया कर्म तूने  वैसा ही फल पाएगा  बाद मे फिर तू पछताएगा    जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा पूरी जवानी जी भर के सोया  आया बुढ़ापा तो कुढ़ कुढ़ के रोया  प्रभु की नजर से तू बच नहीं पाएगा  माया के जाल मे तू खुद फस जाएगा  बाद मे फिर तू पछताएगा    जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा पाया मनुष तन फिर क्यों रोया  मोह माया के मध मे खोया  सुंदर जीवन दिया जिसने  प्रभु के गुण गाएजा  आठों प्रहर प्राणी  उस ईश्वर को मनाएजा  बाद मे फिर तू पछताएगा    जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा व्यर्थ कामों मे तू जीवन खोता कोन किसी का है बेटा पोता  होगा वही जो  किस्मत मे लिखा जाएगा  अच्छा बुरा किया हुआ  सामने ही पाएगा  बाद मे फिर तू पछताएगा    जब पिंज...

उभा विटेवरी माझा पांडुरंग राहिला लिरिक्स - Ubha Vitevari Majha Pandurang Rahila Lyrics

चित्र
उभा विटेवरी माझा पांडुरंग राहिला  होई समाधान माझा जाता पंधारीला  उभा विटेवरी माझा पांडुरंग राहिला तुळशी माळ घातली गड्या मी तुझ्या नावाचा रे देवा लावला टिळा मी तृप्त झाले माझे मन येता रे वारीला उभा विटेवरी माझा पांडुरंग राहिला विठ्ठल विठ्ठल जय हरी विठ्ठल  विठ्ठल विठ्ठल जय हरी विठ्ठल  टाळ चिपळ्या न मृदंग हा वाजतो देवा ची ही द्वारी भक्त क्षण भर राहतो  दिन्ड़ पताखा देवा मिडतींन भाल उभा विटेवरी माझा पांडुरंग राहिला विठू रखुमाई माझे माय बाप  पांडुरंग हरी तुझा लविले हे जप  घड़ों तुझी वारी लोटांगन चरणाला उभा विटेवरी माझा पांडुरंग राहिला Pandhurangache marathi abhang Bhakti Bhajan gani Details   Song  :- Ubha Vitevari Majha Pandurang Rahila   Singer:-   पायल कांबरी   Lyrics  :-  मनोज भोले
🙏 अपनी पसंद के भजन, आरती या गायक चुनें — नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सभी कैटेगरी देखें:
Categories load ho rahi hain...

🙏 भजन संग्रह में अपना योगदान दें

क्या आपके पास कोई सुंदर हिंदी या मराठी भजन, आरती या चालीसा है जिसे आप सभी भक्तों के साथ साझा करना चाहते हैं? नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें और बोलकर या लिखकर अपना भजन हमें भेजें। जाँच के बाद इसे ब्लॉग पर प्रकाशित किया जाएगा।

नया भजन सबमिट करें
• केवल हिंदी या मराठी में ही भजन लिखें।
• अंग्रेजी अक्षरों, मोबाइल नंबर या किसी भी वेबसाइट लिंक की अनुमति नहीं है।
• आप माइक (🎤) बटन दबाकर सीधे बोलकर भी भजन लिख सकते हैं।
⚠️ कृपया केवल हिंदी या मराठी (देवनागरी) में ही शीर्षक लिखें। अंग्रेजी या लिंक मान्य नहीं है।
⚠️ भजन में केवल हिंदी या मराठी शब्दों का उपयोग करें। अंग्रेजी अक्षर या लिंक न डालें।
⚠️ नाम केवल हिंदी या मराठी में लिखें।