मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे भजन लिरिक्स - Mere Ladale Ganesh Pyare Pyare Bhajan Lyrics

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे भजन लिरिक्स 

फ़िल्मी तर्ज - तेरे होठो के दो फुल प्यारे प्यारे 

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे 
भोले बाबा जी की आँखों के तारे 
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

तेरी काया कंचन कंचन, किरणों का है जिसमे बसेरा 
तेरी सूंड सुंडाली मूरत, तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा 
तेरी महिमा अपरम्पार, तुझको पूजे ये संसार 
प्रभु अमृत रस बरसा जाना - आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे 

प्रभु भजन तुम्हारे गाएं सबसे पहले हम तुमको मनाएं 
धुप दीपो की ज्योति जलाएं, मन मंदिर मे झांकी सजाएं 
मेरे भोले भगवान, दे दो भक्ति का दान 
प्रभु नैया पार लगा जाना - आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे 

मेरे विधन विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा 
सारे जग मे आनंद छाया, बोलो जय जय गजानंद देवा 
बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार 
घुंघरू की खनक खनक जाना - आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे 
भोले बाबा जी की आँखों के तारे 
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे


मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे भजन लिरिक्स
Mere Ladale Ganesh Pyare Pyare Bhajan Lyrics
Watch Latest Ganesh Bhajan Song With Hindi Lyrics

भजन : मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे 
गायक : मुकेश कुमार 
लेखक : ट्रेडिशनल

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics