शिव के प्यारे गणेश काटो विघन कलेश भजन लिरिक्स - Shiv Ke Pyare Ganesh Kato Vighan Kalesh Bhajan Lyrics
शिव के प्यारे गणेश काटो विघन कलेश भजन लिरिक्स
फ़िल्मी तर्ज - मेरे रश्के कमर
शिव के प्यारे गणेश, काटो विघन कलेश |
मेरे अंगना पधारो मैं तर जाऊंगा ||
इक दया की नजर आप करदो इधर |
मेरी बिगड़ी सुधारो मैं तर जाऊंगा ||
रिद्धि सिद्धि के दाता कहें आपको |
ज्ञान बुद्धि ज्ञाता कहें आपको ||
कर के मूषक सवारी चले आइये |
मेरा जीवन सँवारो, मैं तर जाऊंगा ||
लड्डू मोदक का भोग चढ़ायें तुम्हें |
सारे देवों से पहले मनायें तुम्हें ||
नाम सुमरन करें शीश चरनन धरें |
पार भव से उतारो मैं तर जाऊंगा ||
शिव के प्यारे गणेश, काटो विघन कलेश |
मेरे अंगना पधारो मैं तर जाऊंगा ||
इक दया की नजर आप करदो इधर |
मेरी बिगड़ी सुधारो मैं तर जाऊंगा ||
शिव के प्यारे गणेश काटो विघन कलेश भजन लिरिक्स
Shiv Ke Pyare Ganesh Kato Vighan Kalesh Bhajan Lyrics
Mere Rashke kamar Filmi tarj Ganesh Bhajan Lyrics Hindi










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें