Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

हे भोले शंकर पधारो लिरिक्स - He Bhole Shankar Padharo Lyrics

हे भोले शंकर पधारो लिरिक्स 

हे भोले शंकर पधारो बैठे छिप के कहाँ । 
गंगा जटा में तुम्हारी, हम प्यासे यहाँ ॥
महा सती के पति मेरी सुनो वंदना ।
हे भोले शंकर पधारो बैठे छिप के कहाँ
आओ मुक्ति के दाता पड़ा संकट यहाँ ॥
महा सती के पति बोलो छिपे हो कहाँ 

भगीरथ को गंगा प्रभु तुमने दी थी,
सागर जी के पुत्रों को मुक्ति मिली थी ।
नील कंठ महादेव हमें है भरोसा है,
इच्छा तुम्हारी बिन कुछ भी नहीं होता ॥
हे भोले शम्भू पधारो किस ने रोके वहां,
आओ भसम रमयिया सब को तज के यहाँ ॥

मेरी तपस्या का फल चाहे लेलो,
गंगा जल अब अपने भक्तो को दे दो ।
प्राण पखेरू कहीं प्यासा उड़ जाए ना,
कोई तेरी करुना पे उंगली उठाए ना ॥
भिक्षा मैं मांगू जन कल्याण की,
इच्छा करो पूरी गंगा सनान की ॥
अब ना देर करो, आ के कष्ट हरो,
मेरी बात रख लो, मेरी लाज रख लो ॥
हे भोले गंगधार पधारो, डोरी टूट जाए ना,
मेरा जग में नहीं कोई तुम्हारे बिना ॥

नंदी की सौगंध तुमे, वास्ता कैलाश का,
बुझ न देना दीया मेरे विशवास का ।
पूरी यदि आज ना हुई मनोकामना,
फिर दीनबंधू होगा तेरा नाम ना ।
भोले नाथ पधारो, तुमने तारा जहां,
आओ महा सन्यासी अब तो आ जाओ ना ॥


Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- He Bhole Shankar Padharo

 Singer:-  Hariharan 

 

टिप्पणियाँ

🙏 अपनी पसंद के भजन, आरती या गायक चुनें — नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सभी कैटेगरी देखें:
Categories load ho rahi hain...

🙏 भजन संग्रह में अपना योगदान दें

क्या आपके पास कोई सुंदर हिंदी या मराठी भजन, आरती या चालीसा है जिसे आप सभी भक्तों के साथ साझा करना चाहते हैं? नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें और बोलकर या लिखकर अपना भजन हमें भेजें। जाँच के बाद इसे ब्लॉग पर प्रकाशित किया जाएगा।

नया भजन सबमिट करें
• केवल हिंदी या मराठी में ही भजन लिखें।
• अंग्रेजी अक्षरों, मोबाइल नंबर या किसी भी वेबसाइट लिंक की अनुमति नहीं है।
• आप माइक (🎤) बटन दबाकर सीधे बोलकर भी भजन लिख सकते हैं।
⚠️ कृपया केवल हिंदी या मराठी (देवनागरी) में ही शीर्षक लिखें। अंग्रेजी या लिंक मान्य नहीं है।
⚠️ भजन में केवल हिंदी या मराठी शब्दों का उपयोग करें। अंग्रेजी अक्षर या लिंक न डालें।
⚠️ नाम केवल हिंदी या मराठी में लिखें।