Link Copied! Share on Instagram

खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं सुबहो शाम लिरिक्स - Khatu Shyam Tera Naam Mai Pukaru Subaho Shyam Lyrics

खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं सुबहो शाम लिरिक्स

खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं सुबहो शाम

खाटू श्याम तेरा नाम
हार गया हूँ, टूट गया हूँ,
मुझे लेना, तुम संभाल बाबा ।
तेरे बिना, इस जग में बोलो,
कौन सुने, मेरा हाल बाबा ॥ 

खाटू श्याम, तेरा नाम,
मैं पुकारूं, सुबहो शाम ॥
 
मैं, दर तेरे आया, लेकर, झोली खाली,
ओ दुनियाँ के वाली, कर नजर मेहर वाली ।
ओ दुनियाँ के वाली, कर नजर मेहर वाली...
मेरी मुश्किल, का कर इंतजाम,
बन जाए काम, खाटू श्याम...
खाटू श्याम, तेरा नाम,
मैं पुकारूं, सुबहो शाम ॥

सुना है तूँ, हारे का, सहारा श्याम जी,
कितनी, जिंदगीयों को, संवारा श्याम जी ।
आखिरी, उमीद मेरी, तूँ खाटू नरेश,
मैं भी तो हूँ, किस्मत का, मारा श्याम जी ।
मैं भी तो हूँ, किस्मत का, मारा श्याम जी...
तूँ मंजिल है, तूँ ही अंजाम,
बन जाए काम, खाटू श्याम...
खाटू श्याम, तेरा नाम,
मैं पुकारूं, सुबहो शाम ॥

शीश के, दानी तूँ सबका, दाता है प्रभु,
कलियुग का, राजा, कहा, जाता है प्रभु ।
तीन बाण, धारी मुझे, रस्ता दिखा,
पल पल, मन, घबराता है प्रभु ।
पल पल, मन, घबराता है प्रभु...
मेरे, दिल का, तूँ बन आराम,
बन जाए काम, खाटू श्याम...
खाटू श्याम, तेरा नाम,
मैं पुकारूं, सुबहो शाम ॥

दिल से, फरियाद, निकली है सरकार,
डूबती, नईया को तूँ, लगा दे उस पार ।
तेरी, चौखट पे तेरा, हो के आ गया,
तेरा ही, रहूँगा, अब लख दात्तार ।
तेरा ही, रहूँगा, अब लख दात्तार...
मेरा जग में, हो रोशन नाम,
बन जाए काम, खाटू श्याम...
खाटू श्याम, तेरा नाम,
मैं पुकारूं, सुबहो शाम ॥

Khatu Shyam Ke bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-  Khatu Shyam Tera Naam Mai Pukaru Subaho Shyam 

 Singer:- Roshan Prince

 Lyrics  :- Roshan Prince

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

डम डम डमरू बजाना होगा भोले मेरी कुटिया में आना होगा लिरिक्स - Dam Dam Damaru Bajana Hoga Bhole Meri Kutiya Me Aana Hoga Lyrics

मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो लिरिक्स - Mujhe Ram Pyare Mujhe Ram De Do Lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics