गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है लिरिक्स - Gaura Tera Lal Devo Me Sabse Pyara Hai Lyrics
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है लिरिक्स
फिल्मी तर्ज - श्री राम जानकी बैठे है मेरे सिने मेगौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है
शिव शंकर की आंखों का तारा है,
भोलेनाथ की आंखों का तारा है,
गौरा तेरा लाल, देवों में सबसे प्यारा है |
एकदंत दयावंत चार भुजा धारी,
माथे पर तिलक सोहे मूषक की सवारी,
यह तो बिगडी बनाने वाला है,
गौरा तेरा लाल, देवों में सबसे प्यारा है |
फूल चढ़े हार् चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डूअन का भोग लगे, संत करें सेवा,
यह तो लड्डु खाने वाला है,
गौरा तेरा लाल, देवों में सबसे प्यारा है |
अंधे को आंख देत कोढिन को काया,
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया,
यह तो बिगड़ी बनाने वाला है,
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है |









