आ जाओ लखदातार मेरा छोटा सा परिवार लिरिक्स - Aa Jao Lakhdatar Mera Chhota Sa Pariwar Lyrics
आ जाओ लखदातार
मेरा छोटा सा परिवार,आ जाओ लखदातार,
मेरा छोटा सा परिवार।
तुम बिन सूना-सूना,
ये घर, आँगन, ये द्वार,
मेरा छोटा सा परिवार,
आ जाओ लखदातार।
तुम बिन कैसे बाबा,
इस घर को चलाऊं मैं,
ये तुम ही ज़रा सोचो,
मेरे सांवरिया सरकार,
मेरा छोटा सा परिवार।
मेरी लाज गई तो श्याम,
तेरी लाज भी जाएगी,
अब तुम ही खुद बोलो,
क्या तुमको है स्वीकार?
मेरा छोटा सा परिवार।
अगर तुम जो ना आए,
तो सब हंसी उड़ाएंगे,
आशु की अर्जी पे,
करना तुम सोच-विचार,
मेरा छोटा सा परिवार,
आ जाओ लखदातार।
Khatu Shyam Bhajan: Aa Jao Lakhdatar
Singer: Khushboo Radha
Lyricist: Ashutosh Sharma
Artist: Khushboo Radha
Album: AA JAO LAKHDATAR
Music Label: T-Series
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें