Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye

मेरे जागे हैं सोये भाग लिरिक्स - Mere Jage Hai Soye Bhag Lyrics

मेरे जागे हैं सोये भाग लिरिक्स

अवध में भक्तों का मन बोले,
हनुमंत की भक्ति को टटोले,
चीर के सीना हनुमंत दिखाए,
हृदय में राम सिया को बसाए।

मेरे जागे हैं सोये भाग,
मिला है राम सिया का साथ,
हरि मन नाँचो रे,
ओ भजमन नाँचो रे,
मेरे जागे हैं सोये भाग,
मिला है राम सिया का साथ,
हरि मन नाँचो रे,
ओ भजमन नाँचो रे।

राम ही कृपा,
राम ही करुणा,
राम जगत आधार,
राम जपे से कर्म है सुधरे,
राम जगत का सार,
जपे जो प्राणी राम नाम को,
होये भव सागर पार,
मेरी लगी है ऐसी लाग,
मिला है राम सिया का साथ,
हरि मन नाँचो रे,
ओ भजमन नाँचो रे।

अवध के राजा दशरथ नंदन,
है मेरे प्यारे राम,
न्याय प्रिय और धर्म प्रिय प्रभु,
करते हैं कल्याण,
माया जगत है बड़ा दुखदायी,
सुखकारी हैं राम,
किया राम नाम का जाप,
कटे हैं सारे दुःख संताप,
हरि मन नाँचो रे,
ओ भजमन नाँचो रे।

दीन दयालू, भक्त वत्सल,
ऐसे हैं मेरे राम,
मर्यादा में सबसे उत्तम,
हैं रघुनंदन राम,
जिनकी दृष्टि पड़ जाए तो,
बनते बिगड़े काम,
मैंने किए हैं ऐसे पुण्य,
लगी मुझे राम नाम की धुन,
हरि मन नाँचो रे,
ओ भजमन नाँचो रे।

धुप जो दुःख की,
मुझ पे आई,
सुख की छाँव हैं राम,
केवट नैया फँसी भँवर में,
पार लगाते राम,
जो तर जाए, जीवन पंछी,
पहुंचे राम के धाम,
ये जनम बड़ा है मीत,
मिला मुझे राम नाम संगीत,
मिला है राम सिया का साथ,
हरि मन नाँचो रे,
ओ भजमन नाँचो रे।

रघुनंदन की वाणी कोमल,
तेज है सूर्य समान,
नैनन में सागर को समाए,
अधरों पे मुस्कान,
संतन के प्रभु सदा रखवारे,
करते हैं कल्याण,
मेरे जागे हैं सोये भाग,
मिला है राम सिया का साथ,
हरि मन नाँचो रे,
ओ भजमन नाँचो रे।

bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Mere Jage Hai Soye Bhag

 Singer:-  Ashutosh Mishra

 Lyrics  :- Ashutosh Mishra


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन लिरिक्स - Deva Ho Deva Ganpati Deva Tumse Badhkar Kaun lyrics

ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र लिरिक्स - Om Gan Ganpataye namo Namah Mantra lyrics | Suresh Wadkar

यमुनेच्या तीरी काल पाहिला हरी गौळण लिरिक्स - Yamunechya Tiri Kaal Pahila Hari Gavlan Lyrics

ओवाळा ओवाळा आरती लिरिक्स - Owada Owada Aarti Lyrics

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

150 + गणेश जी के भजन लिरिक्स - Ganesh Ji ke Bhajan Lyrics ( Ganpati Ji Ke bhajan lyrics ) Bhajan List

अशी चिक मोत्याची माळ लिरिक्स - Ashi Chik Motyachi Maal Lyrics

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics