जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले भजन लिरिक्स - Jagmag Jyot Jale Maa Teri Jagmag Jyot Jale Bhajan Lyrics
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले
तेरी ज्योत जगाकर मैया मन का फूल खिले
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले
जब मै खोलू अखिया अपनी तब हो दर्शन तेरा
तेरी मूरत देख के मैया सच हो सपना मेरा
पड़ी रहू दिन रात भवानी ममता की छाव तले
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले
सात रंग की ज्योति वाला जग में नूर निराला
कही दिखे तू छोटे रुप में कही दिखे तू ज्वाला
तू जिसको वर देती भवानी टला नही टले
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले
जब आव्हान करू मै तेरा दरश मुझे दिखलाना
इस बालक भक्त के सब दुःख दर्द मिटाना
सुबह श्याम मै नाम तेरा तेरा ही नाम जपु
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले भजन लिरिक्स हिंदी में: दुर्गा माता के इस प्रसिद्ध भजन को Shahnaaz Akhtar ने स्वर दिया है एवं इसके रचयिता Dinesh Dave (Indore) हैं। माता रानी के नए भजन और नवरात्रि स्पेशल माता की भेंटें के रूप में इंटरनेट पर सर्वाधिक सर्च की जाने वाली इस रचना के संपूर्ण बोल, वीडियो एवं भावार्थ यहाँ पढ़ें। नवरात्रि स्पेशल, माता की चौकी, रात का जागरण के लिए अभी सेव व शेयर करें।
.jpg)


Bhajan lyrics
जवाब देंहटाएं