Link Copied! Share on Instagram

है मेरे गीत तेरे लिये राधा लिरिक्स - Hai Mere Geet Tere Liye Radha Lyrics

है मेरे गीत तेरे लिये राधा लिरिक्स


है मेरे गीत तेरे लिये राधा लिरिक्स - Hai Mere Geet Tere Liye Radha Lyrics


है मेरे गीत तेरे लिये राधा, 
लय हो तुम तुम्ही भाव हो राधा।
जब जब गाऊं बस यही चाहूं 
रास रचाये कृष्ण और राधा।
है मेरे गीत तेरे लिये राधा, 
लय हो तुम तुम्ही भाव हो राधा।

अब तुमसे नजरे हटती नहीं, 
यह लीला है या सम्मोहन। 
राधा जू को कैसे रिझाऊं, 
इतना बता दो है मोहन। 

चढा भक्ति का रंग ऐसा, 
चढ़ा था मीरा पर जैसा। 
चमक सी गई जग की लाली, 
बताओ जादू यह कैसा। 

स्वस्ति बने वह दर्पण जिसको, 
देख-देख सिंगार करे राधा।
है मेरे गीत तेरे लिये राधा, 
लय हो तुम तुम्ही भाव हो राधा।
जब जब गाऊं बस यही चाहूं ,
रास रचाये कृष्ण और राधा।

हालात सभी स्वीकार किया, 
बाकी सब तुझ पर छोड़ दिया। 
प्रीत लगी तेरे नाम की ऐसी, 
नाता तुझसे जोड़ लिया। 

जूड़ी हर रात अब तुझसे, 
जीत और हार अब तुझसे। 
बंधु चरणों में बन घुंघरू, 
मेरी झंकार अब तुझसे।

क्या ही लिखूं में तुम पर राधा,
अक्षर तुम्ही और शब्द हो राधा।
है मेरे गीत तेरे लिये राधा, 
लय हो तुम तुम्ही भाव हो राधा।
जब जब गाऊं बस यही चाहूं ,
रास रचाये कृष्ण और राधा।
है मेरे गीत तेरे लिये राधा लिरिक्स - Hai Mere Geet Tere Liye Radha bhajan Lyrics


Radha Rani Ji ke Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Hai Mere Geet Tere Liye Radha 

 Singer:-  Swasti Mehul

 Lyrics  :- Swasti Mehul


📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी लिरिक्स - Teri Mand Mand Muskaniya Pe Balihar raghav ji Lyrics

ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र लिरिक्स - Om Gan Ganpataye namo Namah Mantra lyrics

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics