मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो लिरिक्स - Mohan Hamare Madhuban Me Tum Aaya Na Karo Lyrics

मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो लिरिक्स

मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी ये बांसुरी बजाया ना करो,
मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी ये बाँसुरी बजाया ना करो,

सूरत तुम्हारी देख के सलौनी साँवरी,
सुन बाँसुरी की राग हम हो गयी बाँवरी,
माखन चुराने वाले,
माखन चुराने वाले दिल चुराया ना करो,
जादु भरी ये बाँसुरी बजाया ना करो,

माथे मुकुट गल माल कटी में काछनी सोहे,
कानो में कुण्डल झूम के मन मेरे को मोहे,
इस चन्द्रमा के रूप से,
इस चन्द्रमा के रूप से लुभाया ना करो,
जादु भरी ये बाँसुरी बजाया ना करो,

अपनी यशोदा मात की सौगंध है तुमको,
यमुना नदी के तीर पे तुम ना मिलों हमको,
इस बांसुरी की तान पे,
इस बांसुरी की तान पे बिलखयाया ना करो,
जादु भरी ये बाँसुरी बजाया ना करो,

ऐसी तुम्हारी बांसुरी ने मोहनी डारि,
चंद्र सखी की विनती तुम सुन लो बनवारी,
दर्शन देने में साँवरे, अब देर ना करो,
जादु भरी ये बाँसुरी बजाया ना करो,

मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी ये बांसुरी बजाया ना करो,
मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी ये बाँसुरी बजाया ना करो,

Mohan Hamare Madhuban Me Tum Aaya Na Karo Lyrics


Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Mohan Hamare Madhuban Me Tum Aaya

 Singer:- Saurabh-Madhukar

 Lyrics  :- 


टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

अशी चिक मोत्याची माळ लिरिक्स - Ashi Chik Motyachi Maal Lyrics