हरे तीन पत्तो मे क्या बल है लिरिक्स - Hare Tin Patto Me Kya Bal Hai Lyrics

हरे तीन पत्तो मे क्या बल है लिरिक्स 

हरे तीन पत्तो मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
भोला मगन है भोला मगन है,
हरे तीन पत्तो मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

सरयु मगन है गोमती मगन है,
गंगा में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पत्तो मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

सूरज मगन है तारे मगन है,
चंदा में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

बिच्छु मगन है ततैया मगन है,
नागो में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पत्तो मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

ढोलक मगन है मजीरा मगन है,
डमरू में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पत्तो मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

लड्डू मगन है पेड़ा मगन है
भाग धतूरे में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पत्तो मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

शाल मगन है दुशाला मगन है,
बाघम्बर में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पत्तो मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

गणपति मगन है कार्तिक मगन है,
गौरा में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पत्तो मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Hare Tin Patto Me Kya Bal Hai

 Singer:-  Komal Gauri

 Lyrics  :- 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics