Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

साईं तेरे गाँव में नीम की छाँव में लिरिक्स - Sai Tere Gao Me Neem Ki Chhao Me Lyrics

साईं तेरे गाँव में नीम की छाँव में  लिरिक्स

साईं तेरे गाँव में नीम की छाँव में 
गुज़र जाए मेरी सारी जिंदगी

बाबा मेरे करना बस इतना करम
पास हो तूँ मेरे जब निकले ये दम
तेरा मेरा मेरा तेरा प्यार न हो कम,
सेवा करूँ तेरी यही, मेरा है धर्म
संग रहूँ तेरे मिले जब भी जन्म
साईं तेरे गाँव में नीम की छाँव में 
गुज़र जाए मेरी सारी जिंदगी

तूँ है मेरे साथ किस बात की फ़िक्र मुझे
तूँ न रूठ जाए मेरे नाथ है यह डर मुझे
जाना नहीं मांगने खैरात किसी दर मुझे
जो भी मिले तुझसे उसी मे है सब्र मुझे
मर्ज़ी है तेरी चाहे ख़ुशी दे या ग़म
बाबा मेरे करना बस इतना करम
पास हो तूँ मेरे जब निकले ये दम

तेरा मेरा मेरा तेरा प्यार न हो कम,
सेवा करूँ तेरी यही, मेरा है धर्म
संग रहूँ तेरे मिले जब भी जन्म
साईं तेरे गाँव में नीम की छाँव में 
गुज़र जाए मेरी सारी जिंदगी

बाबा मेरी जिंदगी तुम्हारी है ग़ुलाम
आती जाती साँसे कहे ॐ साईं राम
वारूँ तेरे कदमों पे नेमते तमाम 
मेरे रोम रोम पे लिखा है तेरा नाम
साईं, तेरे नाम के सहारे जिए हम
साईं तेरे गाँव में नीम की छाँव में
गुज़र जाए मेरी सारी जिंदगी

साईं तेरे रंगों में रंगा ली यह नज़र
तूँ ही तूँ है देवा अब देखूँ मैं जिधर
जब से जुड़ा है तेरे, दर से यह सर
तेरा हूँ दीवाना नहीं अपनी खबर
कभी, मुस्काऊँ कभी, पलकें हो नम
साईं तेरे गाँव में नीम की छाँव में 
गुज़र जाए मेरी, सारी जिंदगी

तेरा मेरा मेरा तेरा प्यार न हो कम,
सेवा करूँ तेरी यही, मेरा है धर्म
संग रहूँ तेरे मिले जब भी जन्म
साईं तेरे गाँव में नीम की छाँव में 
गुज़र जाए मेरी सारी जिंदगी


Sai baba ji ke Bhakti Bhajan Song

 Song  :- Sai Tere Gao Me Neem Ki Chhao Me

 Singer:- Pankaj Raj

 Lyrics  :-Pankaj Raj

ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्रि 2026 स्पेशल: माता रानी के 250+ सुपरहिट भजन लिरिक्स सहित | Mata Ke Bhajan

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

Top 300+ Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics | भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन लिरिक्स हिंदी में | Best Mahadev, Bholenath Bhajan Collection

जगदम्बा राखो लाज शरण में थारी आयो लिरिक्स - Jagdamba Rakho Laaj Sharan Me Thari Aayo Lyrics | Nayan Nandwana

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics

ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र लिरिक्स - Om Gan Ganpataye namo Namah Mantra lyrics | Suresh Wadkar