Link Copied! Share on Instagram

ये नजर महाँकाल की लिरिक्स - Ye Najar Mahakal Ki Lyrics

ये नजर महाँकाल की लिरिक्स

तारने वाले हो कयामत की नजर रखते हो
उज्जैन में बैठ कर जमाने की खबर रखते हो ।


मुझको उठा के राह से दर पर बुला लिया
पत्थर था मैं तो राह का हीरा बना दिया
जिस दिन से मिला है मुझे इस दर का उतारा
पहुँचा बुलंदियों पे था तकदीर का मारा
ये नजर महाँकाल की

थामा है महाँकाल के दामन को उम्र भर
रखते है महाँकाल दीवानों की सब खबर
वो भक्त जिंदगी में कभी हारते नही
जिन भक्त पर पड़ी है महाँकाल की नजर
ये नजर महाँकाल की

मुश्किल का वक्त एक इशारे में टल गया
जब नाम महाँकाल जुबाँ से निकल गया
जादुई है बड़ी ये नजर महाँकाल की
कृपा हुई नजर की जमाना बदल गया
ये नजर महाँकाल की

तूफान की लहरों को किनारा बना दिया
तिनके को डूबते का सहारा बना दिया
क्या काम कर गई ये महाँकाल की नजरें
पत्थर को चमकता हुआ सितारा बना दिया


उज्जैन के महाँकाल की होती है जब नजर
बाबा के दर को छोड़के जाऊंगा मै किधर
मैंने हजारो देवो की नजरों को देखा है
सबसे अलग नजर है महाँकाल की नजर
ये नजर महाँकाल की

सारे जमाने वालो ने ठुकरा दिया मुझे
एहसान महाँकाल का क्या क्या दिया मुझे
चौखट है निराली बड़ी उज्जैन धाम है
संसार के है राजा महाँकाल नाम है
ये नजर महाँकाल की  ||

shiv ji Ke Bhakti Bhajan Song

 Song  :- Ye Najar Mahakal Ki

 Singer:- Bittu Maharaj

 Lyrics  :-Bittu Maharaj

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

चला हो पंढरी जाऊ जीवाच्या जीवलगा पाहू लिरिक्स - Chala Ho Pandhari Jau Jivachya Jivlaga Pahu Lyrics

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

विठ्ठलाच्या पायी वीट अभंग लिरिक्स - vitthalachya payi veet Abhang Lyrics

ज्या सुखा कारणे देव वेडावला अभंग लिरिक्स - Jya Sukha Karne Dev Vedavla Abhang Lyrics

विठ्ठल विठ्ठल लिरिक्स - Vitthal Vitthal Lyrics

दादाजी तोसे लागी लगन मत तोडना लिरिक्स - Dadaji Tose Lagi Lagan Mat Todna lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini