प्रभु हम भी शरणागत हैं स्वीकार करो तो जाने लिरिक्स - Prabhu Hum Bhi Sharnagat Hain Svikar Karo To Jane Lyrics
प्रभु हम भी शरणागत हैं स्वीकार करो तो जाने लिरिक्स प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जाने, अब हमे पतित से पावन , सरकार करो तो जाने। प्रेमी जन तुमको पाते, तुम भक्ति भाव वश आते, हम कुटिल हृदय से कलुषित, उपकार करो तो जाने, प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जानें। ज्ञानी तुम में तन्मय है, ध्यानी भी तुम में लय है, हम अज्ञानी चंचल चित्त, निस्तार करो तो जाने, प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जानें। क्या मुख ले विनय सुनाए, हम कैसे तुम्हे मनाएं, अगणित अपराध किये हैं, उद्धार करो तो जानें, प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जानें। जीवन नैयाँ जर्जर है, पल पल विनाश का भय हैं, ऐसे ही एक पतित को, भव पार करो तो जानें, प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जानें। प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जाने, अब हमे पतित से पावन , सरकार करो तो जाने। प्रदीप मिश्रा जी के भजनो की सूचि यहाँ पर देखे bholenath ke Bhakti Bhajan Song Song :-Prabhu Hum Bhi Sharnagat Hain Svikar Karo To Jane Singer:- Pradeep Mishra ji Lyrics :- Pradeep Mishra ji प्रदीप मिश्रा जी के भजन लिरिक्स भोले बा