रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन का लिरिक्स - Rahe Janam Janam Ka Sath Mere Sajan Ka Lyrics
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
हो हाथो में हरदम हाथ पिया मन भावन का
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
हे शिव शंकर हे भोलेदानी
मांगू मै ये वरदान सदा सुहागन का
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
तीज का व्रत उपवास किया है
सजना के नाम का श्रृंगार किया है
दमके मांग में सिंदूर प्रीतम के अभिमान का
हे शिव शंकर हे भोलेदानी
मांगू मै ये वरदान सदा सुहागन का
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
प्रेम रंग रंगायो मैंने मन की चुनरिया
मेरी तो जान है मेरा सांवरिया
कभी छुटे ना साथ पिया के दामन का
हे शिव शंकर हे भोलेदानी
मांगू मै ये वरदान सदा सुहागन का
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन का हरतालिका तीज भजन लिरिक्स
Rahe Janam Janam Ka Sath Mere Sajan Ka Hartalika Teej Bhajan Lyrics
Singer - Khushboo Uttam
Lyrics -Ranju Sinha
.jpg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें