Link Copied! Share on Instagram

मन लेके आया माता रानी के भवन में भजन लिरिक्स - Man Leke Aaya Mata Rani Ke Bhawan Me Bhajan Lyrics

मन लेके आया माता रानी के भवन में भजन लिरिक्स



मन लेके आया माता रानी के भवन में
बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया,
माती रानी के भवन में...

जय जय माँ, अम्बे माँ,
जय जय माँ, जगदम्बे माँ...

मैं जानू वैष्णव माता, 
तेरे ऊँचे भवन की माया,
भैरव पर क्रोध में आके 
माँ तूने त्रिशूल उठाया ।
वो पर्बत जहां पे तूने 
शक्ति का रूप दिखाया,
भक्तो ने वहीँ पे मैया 
तेरे नाम का भवन बनाया 
बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया,
माती रानी के भवन में...

तेरे तेज ने ज्वाला मैया 
जब उज्ज्यारा फैलाया,
शाह अकबर नंगे पैरों 
तेरे दरबार में आया ।
तेरी जगमग ज्योत के आगे,
 श्रद्धा से शीश झुकाया,
तेरे भवन की शोभा देखी, 
सोने का क्षत्र चढ़ाया॥
बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया,
माती रानी के भवन में...

हे चिंतपूर्णी माता, 
तेरी महिमा सबसे नयारी,
दिए भाईदास को दर्शन, 
तू भक्तो की है प्यारी ।
जो करे माँ तेरा चिंतन, 
तू चिंता हर दे सारी,
तेरे भवन से झोली भरके 
जाते हैं सभी पुजारी ॥
बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया,
माती रानी के भवन में...

माँ नैना देवी तूने 
यह नाम भगत से पाया,
नैना गुज्जर को तूने 
सपने में दरश दिखाया ।
आदेश पे तेरे उसने 
तेरा मंदिर बनवाया,
जीवन भर बैठ भवन में 
माँ तेरा ही गुण गया ॥
बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया,
माती रानी के भवन में...

मन लेके आया माता रानी के भवन में भजन लिरिक्स 
Man Leke Aaya Mata Rani Ke Bhawan Me Bhajan Lyrics Hindi 

Devi Bhajan: MAN LEKE AAYA MATA RANI KE BHAWAN MEIN 
Singer: Babla Mehta 
Lyrics: Naqsh Layalpuri

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी लिरिक्स - Mera Bhola Hai Bhandari Kare Nandi Ki Sawari Lyrics

गुरुपूनम की रात सुहानी लिरिक्स - Guru Poonam Ki Raat Suhani Lyrics (Omprakash Tirole )

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics