Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

शिव शंकर डमरू वाले लिरिक्स - Shiv Shankar Damaru wale Lyrics

शिव शंकर डमरू वाले लिरिक्स

है धन्य तेरी माया जग में, 
ओ दुनिए के रखवाले
शिव शंकर डमरू वाले, 
शिव शंकर भोले भाले

जो ध्यान तेरा धर ले मन में, 
वो जग से मुक्ति पाए
भव सागर से उसकी नैया 
तू पल में पार लगाए
संकट में भक्तो में बड़ कर 
तू भोले आप संभाले
शिव शंकर डमरू वाले...

है कोई नहीं इस दुनिया में 
तेरे जैसा वरदानी
नित्त सुमरिन करते 
नाम तेरा सब संत ऋषि और ग्यानी
ना जाने किस पर खुश हो कर 
तू क्या से क्या दे डाले
शिव शंकर डमरू वाले...

त्रिलोक के स्वामी हो कर भी 
क्या औघड़ रूप बनाए
कर में डमरू त्रिशूल लिए और 
नाग गले लिपटाये
तुम त्याग से अमृत पीते हो 
नित्त प्रेम से विष के प्याले
शिव शंकर डमरू वाले...

तप खंडित करने काम देव जब 
इन्द्र लोक से आया
और साध के अपना काम बाण 
तुम पर वो मूरख चलाया
तब खोल तीसरा नयन भसम 
उसको पल में कर डाले
शिव शंकर डमरू वाले...

जब चली कालिका क्रोधित हो 
खप्पर और खडग उठाए
तब हाहाकार मचा जग में 
सब सुर और नर घबराए
तुम बीच डगर में सो कर 
शक्ति देवी की हर डाले
शिव शंकर डमरू वाले...

अब दृष्टि दया की भक्तो पर 
हे डमरू धर कर देना
‘शर्मा’ और ‘लख्खा’ की झोली 
गौरी शंकर भर देना
अपना ही सेवक जान 
हमे भी चरणों में अपनाले
शिव शंकर डमरू वाले...
शिव शंकर भोले भाले शिव भजन लिरिक्स हिंदी 
Shiv Shankar Bhole Bhale Shiv Bhajan Lyrics Hindi 

Bhajan Song- शिव शंकर डमरू वाले 
Singer- Lakhbir Singh Lakha 
Music : Sohan Loal 
Lyrics: Ram Lal Sharma

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

Top 300+ Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics | भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन लिरिक्स हिंदी में | Best Mahadev, Bholenath Bhajan Collection

नवरात्रि 2026 स्पेशल: माता रानी के 250+ सुपरहिट भजन लिरिक्स सहित | Mata Ke Bhajan

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र लिरिक्स - Om Gan Ganpataye namo Namah Mantra lyrics | Suresh Wadkar

यमुनेच्या तीरी काल पाहिला हरी गौळण लिरिक्स - Yamunechya Tiri Kaal Pahila Hari Gavlan Lyrics

50+ कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics