Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

तेरी ज्योति में वो जादू है लिरिक्स - Teri Jyoti Me Wo Jadu Hai Lyrics

फिल्मी तर्ज - तेरी आँखों  में वो जादू है 

तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है,
जगमग जलती जब ज्योत तेरी,
अंधकार मिटा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।

तेरी ज्योति है माँ पावन,
इससे दुनियां है माँ रौशन,
लागे सबको ही मन भावन,
मैया सारे ही अँधेरे मिटाती,
जहाँ पे ज्योति जलती है,
वहाँ पे ख़ुशियाँ मिलती है,
सबकी भक्ति पलती है,
बिगड़े काम बनाती सारे,
खुशियों का सवेरा जीवन में,
तेरी ज्योत करा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।

तेरी ज्योत निराली है,
ख़ुशिया देने वाली है,
दामन भरने वाली है,
मैया पल में कमाल दिखाए,
देवता गीत तेरे गाए,
जगती चौखट पे आए,
तेरी किरपा माँ पाए,
तू ही सबको निहाल कराए,
खाली दामन हम भक्तो का,
तेरी ज्योत भरा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।

तेरा हर्ष भी ये चाहे,
तेरे दर पे वो आए,
तेरी किरपा माँ पाए,
तेरे चरणों में झुक जाऊँ,
तेरी ज्योत जला के माँ,
तेरी रात जगा के माँ,
तेरी महिमा गाके माँ,
मैं भी जीवन धन्य बनाऊँ,
मुझ जैसे भटके को रस्ता,
तेरी ज्योत दिखा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।

तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है,
जगमग जलती जब ज्योत तेरी,
अंधकार मिटा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।


bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Teri Jyoti Me Wo Jadu Hai

 Singer:-  Mukesh Bagda

 Lyrics  :- Traditional 

टिप्पणियाँ

🙏 अपनी पसंद के भजन, आरती या गायक चुनें — नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सभी कैटेगरी देखें:
Categories load ho rahi hain...

🙏 भजन संग्रह में अपना योगदान दें

क्या आपके पास कोई सुंदर हिंदी या मराठी भजन, आरती या चालीसा है जिसे आप सभी भक्तों के साथ साझा करना चाहते हैं? नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें और बोलकर या लिखकर अपना भजन हमें भेजें। जाँच के बाद इसे ब्लॉग पर प्रकाशित किया जाएगा।

नया भजन सबमिट करें
• केवल हिंदी या मराठी में ही भजन लिखें।
• अंग्रेजी अक्षरों, मोबाइल नंबर या किसी भी वेबसाइट लिंक की अनुमति नहीं है।
• आप माइक (🎤) बटन दबाकर सीधे बोलकर भी भजन लिख सकते हैं।
⚠️ कृपया केवल हिंदी या मराठी (देवनागरी) में ही शीर्षक लिखें। अंग्रेजी या लिंक मान्य नहीं है।
⚠️ भजन में केवल हिंदी या मराठी शब्दों का उपयोग करें। अंग्रेजी अक्षर या लिंक न डालें।
⚠️ नाम केवल हिंदी या मराठी में लिखें।