Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

मुझे उज्जैन में मर जाने दो लिरिक्स - Mujhe Ujjain Me Mar Jane Do Lyrics

मुझे उज्जैन में मर जाने दो लिरिक्स

खिल खिलाती हुई कली मिल जाये
फितरत भी संदली मिल जाये
उसकी किस्मत का क्या ठिकाना
जिसको उज्जैन की गली मिल जाये

दीवानों के रेले में 
सावन के ये मेले में
दिन कितने सुहाने थे
खुश सारे दीवाने थे

जब खत्म हुआ मेला आंखों में नमी आयी
भोले से बिछड़ने की जिस वक्त घड़ी आयी

रोता था मचलता था, चौखट पर तड़पता था
बाबा तेरी दहलीज़ पर दीवाना ये कहता था

अभी तक़दीर सवंर जाने दो , 
सवंर जाने दो....
मुझे उज्जैन में मर जाने दो

ऐ मेरे महाँकाल,
अपने आशिक़ के सब्र का 
मत और इम्तेहान लो,

कई जन्मों से तरसा हूँ 
तेरी मोहब्बत को,
अब तो ये चेहरा पहचान लो

और तुम जानते हो सबके अरमानो की
मेरा भी अरमान-ए-दिल जान लो
इस कश्ती को भी किनारा मिल जाएगा
आगर पतवार तुम थाम लो

मेरा दिल मेरी जां मेरा अरमान है
मेरे भोले की जग में अलग शान है 

देवो के देव महादेव है
कालो के काल महाँकाल है
मेरी हर साँस भोले पे कुर्बान है

नशा भोलेनाथ का चढ़ जाने दो
मुझे उज्जैन में मर जाने दो 

ऐ मेरे महाँकाल,
ये मुस्कुराहट तू मुझे 1 बार देदे
ख्वाबों में सही दीदार देदे
और एक बार करले मिलने का वादा
फिर चाहे उम्र भर का इंतेज़ार देदे

दरबार का ख्याल है ध्वजा पर नज़र है
ये तो मेरे भोले जी की चाहत का असर है
दुनिया न जान पाएगी इस दिल की तड़प को
मैं किस लिए आया हूँ ये बाबा को खबर है

अपने चरणों से लिपट जाने दो, 
हो लिपट जाने दो
मुझे उज्जैन में मर जाने दो

छप्पन से भोले जी की ये सेवा न छुड़ाओ
इस दर पे पड़ा हूँ तुम्हे जाना है तो जाओ
इस डर से उठूँगा तो कही का न रहूँगा
मुझको मेरे भोले जी के दर से न उठाओ

नशा दुनिया का उतर जाने दो, उतर जाने दो
मुझे उज्जैन में मर जाने दो
'
Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-Mujhe Ujjain Me Mar Jane Do

 Singer:- Chhapan Indori

 Lyrics  :-

टिप्पणियाँ

Categories load ho rahi hain...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्रि 2026 स्पेशल: माता रानी के 250+ सुपरहिट भजन लिरिक्स सहित | Mata Ke Bhajan

तूने पानी में ज्योत जगाई रे तेरी जय हो ज्वाला माई रे लिरिक्स - Tune Pani Me Jyot Jagayi Re Teri Jay Ho Jwala Mayi Re Lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

जगदम्बा राखो लाज शरण में थारी आयो लिरिक्स - Jagdamba Rakho Laaj Sharan Me Thari Aayo Lyrics | Nayan Nandwana

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

ओवाळा ओवाळा आरती लिरिक्स - Owada Owada Aarti Lyrics

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

50+ शहनाज़ अख़्तर के सुपरहिट गाने लिरिक्स का संपूर्ण संग्रह - Shahnaz Akhtar Ke Gane Lyrics

जरा ताली बजा लेना भजन लिरिक्स - Jara Tali Baja Lena Bhajan Lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini