Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

तुम अगर द्वार भोले के आते रहो लिरिक्स - Tum Agar Dwar Bhole Ke Aate Raho Lyrics

तुम अगर द्वार भोले के आते रहो लिरिक्स

तुम अगर द्वार भोले के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे,
बाबा शिव को पुकारा जो मन से कभी,
जो खजाने है खाली वो भर जाएंगे,
तुम अगर द्वार भोलें के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे।।

बाबा भोले की भक्ति है सबसे सरल,
जो किसी देव देवी में पाई नहीं,
कौन ऐसा अभागा है संसार है,
जिसने शिवजी की महिमा को गाई नहीं,
सोचने में समय तेरा जाता रहा,
तो सुहाने ये पल भी गुजर जाएँगे,
तुम अगर द्वार भोलें के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे।।

सोना चांदी तो बाबा नहीं मांगते,
भाव से गंगा जल ही चढ़ा दीजिये,
फुल फल भी चढाने से मजबूर हो,
हाथ चरणों के आगे बढ़ा दीजिये,
बाबा ऐसे दयालु है भक्तो सुनो,
जो भी संकट तुम्हारे है टल जाएँगे,
तुम अगर द्वार भोलें के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे।।

जिनके होंठों पे शिव शिव का उच्चार है,
उनके जीवन में देखा चमत्कार है,
उनके चरणों में जा अब तू देरी ना कर,
वो ही दातार सच्चा मददगार है,
सबकी बिगड़ी बनाते है भोले सदा,
तेरी बिगड़ी को क्या वो मुकर जाएँगे,
तुम अगर द्वार भोलें के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे।।

तूने शाश्त्र पढ़े तूने वेद पढ़े,
शाश्त्र पढके भी तूने ये सोचा नहीं,
तूने शाश्त्र पढ़े तूने वेद पढ़े,
शाश्त्र पढके भी तूने ये सोचा नहीं,
भोला बाबा के दर पे तू आके तो देख,
तेरे सारे ही संकट तो मिट जाएँगे,
तुम अगर द्वार भोलें के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे।।

भोलेनाथ के चरणों में चारों धाम है,
आजा आजा यही भक्ति का धाम है,
भोलेनाथ के चरणों में चारों धाम है,
आजा आजा यही भक्ति का धाम है,
डमरू वाले की पूजा की ही नहीं,
फिर तीर्थो में क्यों कर हम जाएँगे,
तुम अगर द्वार भोलें के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे।।

तू भटकता है दर दर परेशान क्यों,
तेरी मुश्किल का बाबा को अहसास है,
मुझको काशी निवासी पे विश्वास है,
वो रहता सदा भक्त के पास है,
शिव का सुमिरण जो भक्तगण करते सदा,
भक्त भोले के भव से भी तर जाएँगे,
तुम अगर द्वार भोलें के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे।।

तुम अगर द्वार भोले के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे,
बाबा शिव को पुकारा जो मन से कभी,
जो खजाने है खाली वो भर जाएंगे,
तुम अगर द्वार भोलें के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे।।

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-Tum Agar Dwar Bhole Ke Aate Raho

 Singer:- Sanjay Chauhan

 Lyrics  :-Ashish Chandra Shastri


टिप्पणियाँ

लेबल

गौळण65 हंसराज रघुवंशी के भजन56 शहनाज़ अख़तर के गाने51 भजन लिस्ट50 दादाजी धुनिवाले भजन49 अनुराधा पौडवाल के भजन44 चित्र विचित्र के भजन44 रेखा गर्ग के भजन42 खाटू श्याम जी के भजन40 साईं बाबा भजन40 आरती39 मराठी गणपती भजन37 प्रदीप मिश्रा जी के भजन28 उमा लहरी के भजन27 देश भक्ति27 Lakhbir Singh Lakkha26 शनिवार special25 कन्हैया मित्तल के भजन19 जया किशोरी जी के भजन19 दुर्गा जी की आरती15 मुकेश बागड़ा के भजन15 निखिल वर्मा के भजन13 मुकुल द्विवेदी13 Riza khan & Bali Thakre12 पूनम दीदी के भजन12 हरिहरन के भजन12 देवी चित्रलेखा जी के भजन11 राजन जी महाराज के भजन11 शुभम प्रताप के भजन11 अनिरुद्धाचार्य महाराज के भजन10 नवरात्रि स्पेशल10 शीतल पांडेय के भजन10 होली के गाने10 Pooja Golhani9 रसिक पागल महाराज के भजन9 धन्वन्तरी दास जी महाराज8 भागवत सुथार के भजन8 चालीसा7 श्री गणेश जी की आरती7 हरयाणवी भजन7 बधाई गीत6 इंद्रेश जी महाराज के भजन5 क़व्वाली5 गजेन्द्र प्रताप सिंह के भजन5 गरबा स्पेशल5 धीरेन्द्रनाथ शास्त्री जी के भजन5 स्वाति मिश्रा के भजन5 B Praak4 कृष्ण भगवान की आरती4 शंकराचे मराठी भजन4 Manish Agarwal3 गोलू ओझा के भजन3 महादेवा ची आरती3 गजल2 देवकीनन्दन ठाकूर के भजन2 फोटो2 Golu Ojha1 Kishan Bhagat1 Mayank Agarwal1 Nimbaji Tagad1 Tripti Shakya1 suraj Dhanjode1 चेतावनी भजन1 धीरज कान्त1 पंकज राज1 मंगलाष्टक1 मराठी कृष्ण भजन1 मृदुल कुमार शास्त्री1 श्री जगन्नाथ जी1 सरस्वती वंदना1 हनुमान जी की आरती1
ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्रि 2026 स्पेशल: माता रानी के 250+ सुपरहिट भजन लिरिक्स सहित | Mata Ke Bhajan

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

तूने पानी में ज्योत जगाई रे तेरी जय हो ज्वाला माई रे लिरिक्स - Tune Pani Me Jyot Jagayi Re Teri Jay Ho Jwala Mayi Re Lyrics

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

ओवाळा ओवाळा आरती लिरिक्स - Owada Owada Aarti Lyrics

जगदम्बा राखो लाज शरण में थारी आयो लिरिक्स - Jagdamba Rakho Laaj Sharan Me Thari Aayo Lyrics | Nayan Nandwana

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

Top 300+ Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics | भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन लिरिक्स हिंदी में | Best Mahadev, Bholenath Bhajan Collection

50+ शहनाज़ अख़्तर के सुपरहिट गाने लिरिक्स का संपूर्ण संग्रह - Shahnaz Akhtar Ke Gane Lyrics