फूलो से अंगना सजाउंगी जब मैया मेरे घर आएगी भजन लिरिक्स - Phoolo Se Angna Sajaungi Jab maiya Mere Ghar aayegi bhajan Lyrics
फूलो से अंगना सजाउंगी जब मैया मेरे घर आएगी
फूलो से अंगना सजाउंगी
जब मैया मेरे घर आएगी
चन्दन चौकी बिछाऊ
माँ का आसन सजाउं
मै तो माँ को उस पे बिठाउंगी
जब मैया मेरे घर आएगी
फूलो से अंगना सजाउंगी
जब मैया मेरे घर आएगी
मंगल कलश सजाऊ
गंगा जल भर लाऊ
मै तो माँ के चरण धुलाउंगी
जब मैया मेरे घर आएगी
फूलो से अंगना सजाउंगी
जब मैया मेरे घर आएगी
केसर रोली लेकर आऊ मै
घिस घिस चन्दन तिलक बनाऊ
मै तो माँ के तिलक लागाउंगी
जब मैया मेरे घर आएगी
फूलो से अंगना सजाउंगी
जब मैया मेरे घर आएगी
हलवा छोले बनाऊ
मै तो भोग लगाऊ
अपने हाथो से माँ को खिलाऊगी
जब मैया मेरे घर आएगी
फूलो से अंगना सजाउंगी
जब मैया मेरे घर आएगी
आदिशक्ति जगदम्बा का वात्सल्य, सुख-समृद्धि एवं संकट निवारण प्राप्त करने और जीवन की समस्त बाधाओं के निवारण के लिए फूलो से अंगना सजाउंगी जब मैया मेरे घर आएगी का नित्य पाठ अत्यंत फलदायी माना गया है। दुर्गा माता के चरणों में पूर्ण शरणागति व्यक्त करता यह भजन पारंपरिक (Traditional) की अनन्य निष्ठा और Rekha Garg के भावुक गायन का अद्वितीय प्रमाण है। मान्यता है कि नवरात्रि स्पेशल, माता की चौकी, रात का जागरण में श्रद्धापूर्वक इस भजन का श्रवण करने से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।
.jpg)


Super
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएं