Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

भर दो झोली मेरी साई बाबा लिरिक्स - Bhar Do Jholi Meri Sai Baba Lyrics

फिल्मी तर्ज - लेके पहला पहला प्यार

भर दो झोली मेरी साई बाबा
मेरी झोली अभी तक है खाली 
तुम दया के हो सागर तुम्हारी 
हर लहर है बड़ी शक्तिशाली 
भर दो झोली मेरी साई बाबा
मेरी झोली अभी तक है खाली 

भिखारी हो या धनपत 
सबको तुम सम्मान देते हो,
हर एक निर्धन को बिन मांगे हुए 
वरदान देते हो। 
भर दो झोली मेरी साई बाबा
मेरी झोली अभी तक है खाली 

एक खरीदार का रूप धारण किया 
साईं बाबा ने सेवा के कारण किया, 
लकड़ियां मोल ले ली सुखद भाव में,
तात्या के दुखों का निवारण किया। 
भर दो झोली मेरी साई बाबा
मेरी झोली अभी तक है खाली 

है फसाने तुम्हारे निराले कई 
रोटियां पांच थी खाने वाले कई,
कोई भी शिष्य भूखा नहीं उठ सका,
एक निवाले के हो गए निवाले कई। 
भर दो झोली मेरी साई बाबा
मेरी झोली अभी तक है खाली 

शत्रुओं ने उजालों के दर्शन किए, 
प्यार के फूल चरणों में अर्पण किए,
तुमने दीपावली में बिना तेल के,
जितने दीपक थे पानी से रोशन किए।
भर दो झोली मेरी साई बाबा
मेरी झोली अभी तक है खाली 

सर्वजन संस्था है ये तुम्हारी, 
दल अनोखा है बगिया निराली,
छोटा बड़ा नहीं है कोई इस जहान में,
मालिक सभी का एक है रखना ये ध्यान में,
सबसे महान धर्म अहिंसा है, कर्म है 
जिसका ये धर्म,कर्म नहीं वो अधर्म है, 
लोभ और क्रोध मोह कपट घोर पाप है,
इन पुस्तकों के पन्नों पर असारों की छाप है 
रास्ता है एक राम और रहीमन के द्वार का,
तुमने ये सबको पाठ पढ़ाया है प्यार का। 

मैं दुखी और मैं बेसहारा, 
अब ना छोडूंगा दामन तुम्हारा,
यूं ही वापस नहीं जाने वाला 
द्वारका आश्रम का सवाली,
बेचैन आत्मा है मेरी प्यार के लिए, 
मुझको दरस की प्यास है उद्धार के लिए,
खाली है शब्दकोश भी आभार के लिए,
आंखें मेरी तरस गई इस द्वार के लिए। 
भर दो झोली मेरी साई बाबा
मेरी झोली अभी तक है खाली 


0
 
Bhar Do Jholi Meri Sai Baba  laut kar mai  na jaunga Khali Bhajan (Qawwali)  Lyrics in hindi 

Sai Baba Bhakti Bhajan Song Details
Song : Bhar Do Jholi Meri Saibaba 
Singer : Altaf Raja 
Music : Sabri Brothers 
Lyrics : Jamil Mujahid

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Categories load ho rahi hain...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रास रच्यो है रास रच्यो है यमुना किनारे श्याम रास रच्यो है लिरिक्स

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

Top 300+ Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics | भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन लिरिक्स हिंदी में | Best Mahadev, Bholenath Bhajan Collection

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

100+ विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स | Top Vitthalache Abhang Marathi Lyrics List

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

100+ Filmi Tarj Par Bhajan Lyrics in Hindi | फिल्मी गानों की तर्ज पर भजन संग्रह

ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र लिरिक्स - Om Gan Ganpataye namo Namah Mantra lyrics | Suresh Wadkar

50+ कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

श्री राम जी के भजन लिरिक्स - Ram ji ke Bhajan Lyrics ( Ram Bhajan List )