Link Copied! Share on Instagram

गजानन पूरे कर दो काज लिरिक्स - Gajanan Pure Kar Do Kaj Lyrics

गजानन पूरे कर दो काज लिरिक्स


*श्लोक *
गुरु चरणों नमन करू 
फिर करू तुम्हारा ध्यान 
शिव गौरा के लाडले 
मेरा आप ही रखना मान 

गजानन पूरे कर दो काज 
शरण में आये हम भी आज 
शिव गौरा के राज दुलारे 
देवों के सरताज 
गजानन पूरे कर दो काज......... 

सबसे पहले शिव भोले ने 
करि तुम्हारी पूजा
हम भी पहले तुम्हे मनाएं 
काम करें फिर दूजा 
लड्डुओं का तुम्हे भोग लगाएं 
आजाओ महाराज 
गजानन पूरे कर दो काज......... 

मूसे की तुम करो सवारी 
शोभा जग में न्यारी 
एक दन्त गज बदन तुम्हारा 
जाऊं मैं बलिहारी 
तीन लोक में राज तुम्हारा 
धरती या आकाश 
गजानन पूरे कर दो काज......... 

सात सुरों से आज सजाई 
हमने तेरी माला 
हमको चरणों में रख लेना 
सुनलो गौरी लाला 
तेरी किरपा से भगत की 
गूंजे ये आवाज़ 
गजानन पूरे कर दो काज.........

गजानन पूरे कर दो काज गणेश भजन लिरिक्स 
Gajanan Pure Kar Do Kaj Ganesh Bhajan Lyrics Hindi 

Song: Gajanan Poore Kar Do Kaaj 
Singer & Writer : Ram Rana

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini