Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

प्रेम तुमसे किया है ओ बाबा लिरिक्स - Prem Tumse Kiya Hai O Baba Lyrics

प्रेम तुमसे किया है ओ बाबा लिरिक्स

तर्ज़ - इतनी शक्ति हमें देना दाता
प्रेम तुमसे किया है ओ बाबा,
साथ मेरा निभाना पड़ेगा
भक्त वत्सल हो तुम तो साँवरिया,
आज तुमको दिखाना पड़ेगा
मीरा के प्रेम वश में होकर,
तूने अमृत बनाया जहर को
राणा ने लाख कांटे बिछाए,
तूने आसां किया था डगर को
सर्प के उस पिटारे को फिर से,
पुष्प हार बनाना पड़ेगा
मीत तेरा बना था सुदामा,
दुख में भी तो तुझे था रिझाता
फूटी कौड़ी भी पास नहीं थी,
भावना का वो भोग लगाता
आज फिर से वो तंदुल कन्हैया,
तुझको भोग लगाना पड़ेगा
प्रेम अर्जुन ने तुमसे किया तो,
रथ को उसके था तुमने चलाया
जो बने द्रौपदी के थे भ्राता,
चीर उसका था तुने बढ़ाया
ज्ञान गीता में तुमने दिया जो,
आज फिर से सुनाना पड़ेगा
जिसने तुमसे है प्रेम बनाया,
तुम समझ लेते उनके इशारे
ऐसा हमने सुना है की बाबा,
हारे के तुम हो बनते सहारे
"कमला" के भी तो प्रेम का बाबा,
मोल तुमको चुकाना पड़ेगा

प्रेम तुमसे किया है ओ बाबा लिरिक्स - Prem Tumse Kiya Hai O Baba Lyrics

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Prem Tumse Kiya Hai O Baba

 Singer:-

 Lyric  :-  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

डूब गयो पानी में देखो पार्बती को छोरा लिरिक्स - Doob Gayo Pani Me Dekho Parwati Ko Chhora Lyrics

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन लिरिक्स - Deva Ho Deva Ganpati Deva Tumse Badhkar Kaun lyrics

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

ओवाळा ओवाळा आरती लिरिक्स - Owada Owada Aarti Lyrics

ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र लिरिक्स - Om Gan Ganpataye namo Namah Mantra lyrics | Suresh Wadkar

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

यमुनेच्या तीरी काल पाहिला हरी गौळण लिरिक्स - Yamunechya Tiri Kaal Pahila Hari Gavlan Lyrics

Top 300+ Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics | भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन लिरिक्स हिंदी में | Best Mahadev, Bholenath Bhajan Collection

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics