भोले का जयकारा तू लगा के देख ले लिरिक्स -bhole ka jaikara tu laga ke dekh le Lyrics

भोले का जयकारा तू लगा के देख ले लिरिक्स

भोले का जयकारा तू लगा के देख ले,
बन जाए सारे काम तू भी आके देख ले...

हाथो में डमरू जटाओं मे गंगा,
तन पे विभूति और माथे पे चंदा,
नैनो में इस रूप को बसा के देख ले,
बन जाए सारे काम तू भी आके देख ले,
भोले का जयकारा तू लगा के देख ले....

मेरे भोले बाबा की लीला है न्यारी,
कहते है लोग इन्हें त्रिपुरारी,
एक बार महिमा तू भी गा के देख ले,
बन जाए सारे काम तू भी आके देख ले,
भोले का जयकारा तू लगा के देख ले....

सावन का महीना चलो भोले के द्वारे,
कांधे पे कावड और भोले के जय जय कारे,
एक बार कावड तू भी ठा के देख ले,
बन जाए सारे काम तू भी आके देख ले,
भोले का जयकारा तू लगा के देख ले....

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- bhole ka jaikara tu laga ke dekh le

 Singer:-  Sheela Kalson

 Lyrics  :- 

टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं