Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

दया थोड़ी सी कर दो ना लिरिक्स - Daya Thodi Kar Do Na Lyrics

दया थोड़ी सी कर दो ना लिरिक्स

दया थोड़ी सी कर दो ना
मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ 
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
ओ श्याम मेरे श्याम ...

प्रभु मुझ पे कृपा कर दे 
तू तो ममता की मूरत है
मैं प्यासा हूँ तू सागर है 
मुझे तेरी ज़रूरत है
दया की बून बरसाओ 
मुझे ना और तरसाओ
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न ....

सभी का बन गया मैं पर 
कोई मेरा न बन पाया
बड़ी ही आस लेकर के 
तुम्हारे दर पे मैं आया
तुम्ही तो हो मेरी हिम्मत 
तेरे बिन क्या मेरी कीमत
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ 
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न ......

मेरे हालात पे माधव हर 
कोई तंज कसता है
तड़पता देख कर मुझको 
ज़माना खूब हँसता है
ये दुनिया लाज की दुश्मन
दुखाती है ये मेरा मन
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ 
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न ...

दुखों की रात है तो क्या 
सुख का सूरज भी निकलेगा
देख कर के मेरे आंसू 
श्याम तेरा दिल पिघलेगा
हलक पे जान है मेरी 
दया का दान दे दे रे
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ 
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न ....

ओ श्याम मेरे श्याम ...



Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-  Daya Kardo Na

 Singer:-  Nisha Dwivedi

 Lyrics  :- Dipankar Saha

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Categories load ho rahi hain...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्रि 2026 स्पेशल: माता रानी के 250+ सुपरहिट भजन लिरिक्स सहित | Mata Ke Bhajan

तूने पानी में ज्योत जगाई रे तेरी जय हो ज्वाला माई रे लिरिक्स - Tune Pani Me Jyot Jagayi Re Teri Jay Ho Jwala Mayi Re Lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

जगदम्बा राखो लाज शरण में थारी आयो लिरिक्स - Jagdamba Rakho Laaj Sharan Me Thari Aayo Lyrics | Nayan Nandwana

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

ओवाळा ओवाळा आरती लिरिक्स - Owada Owada Aarti Lyrics

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

50+ शहनाज़ अख़्तर के सुपरहिट गाने लिरिक्स का संपूर्ण संग्रह - Shahnaz Akhtar Ke Gane Lyrics

जरा ताली बजा लेना भजन लिरिक्स - Jara Tali Baja Lena Bhajan Lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini