Link Copied! Share on Instagram

भक्तों के घर भी साँवरे आते रहा करो लिरिक्स - Bhakto Ke Ghar Bhi Saware Aate Raha Karo Lyrics

भक्तों के घर भी साँवरे आते रहा करो लिरिक्स

राम कृपा दिखला दे तो, 
ये संत मिलन हो जाता है,
और संत दया दिखला दे तो, 
भगवन से मिलन हो जाता है,
भक्तों के घर भी साँवरे आते रहा करो,
भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,
दर्शन को नैना बाँवरे, दर्शन दिया करो,

सूरत सलोनी आपकी आँखों में बस गई,
ऐसी झलक मिली हमें दीवाना कर गई,
बढ़ती रहे दीवानगी, ऐसी कृपा करो,
भक्तों के घर भी सांवरे

कुछ ना घटेगा आपका, आकर तो देखिये,
पलकें बिछाई राह में, हमने तेरे लिये,
खाली पड़ा है दिल मेरा, इसमें आके रहो,
दर्शन के नैन बावरे, दर्शन दिया करो,

भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,
भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,

कहते हैं प्रेम से प्रभु, छिलके भी खा गए,
सुदामा के तंदुलों में, दखल ना थी, प्रेम था,
अरे मालिनी कुब्जा की कोई शक्ल ना थी, प्रेम था,
धन्य की पूजा में कोई,
अकल ना थी, प्रेम था,
बाई मीरा के कीर्तन में, नक़ल ना थी, प्रेम था,

कहते हैं प्रेम से प्रभु, छिलके भी खा गए,
तंदुल सुदामा यार के, गिरधर को भा गए,
भीलनी के झूठे बेर प्रभु खाते रहा करो,
दर्शन के नैन बावरे, दर्शन दिया करो,
भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,
भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,

भक्तों की शान आप हो, भक्तों का मान हो,
भगतों की जिंदगी तन मन प्राण हो,
तेरे नाम की हमें प्रभु मस्ती दिया करो,
तेरे नाम की हमें प्रभु मस्ती दिया करो,
दर्शन के नैन बावरे, दर्शन दिया करो,
भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,
भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,

माना तुम्हारे चाहने वाले अनेक हैं,
कौनसे हीरे जड़े थे नरसी की करताल में,
अरि वन में भी जाकर था खाया,
द्रौपदी के थाल में,
क्या समझ कर बँध गए वो,
नन्द के जंजाल में,
क्या समझ कर लाया था निर्धन,
फटे हुए रुमाल में,
 
माना तुम्हारे चाहने वाले अनेक हैं,
उन पागलों की भीड़ में बिन्नू भी एक है,
तेरी दया का पात्र हूँ, मुझ पर दया करो,
तेरी दया का पात्र हूँ, मुझ पर दया करो,
दर्शन के नैन बावरे, दर्शन दिया करो,
भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,
भक्तों के घर भी साँवरे, आते रहा करो,

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Bhakto Ke Ghar Bhi Saware Aate Raha Karo

 Singer:- Anjali Dwivedi

 Lyrics  :- Binnu Ji


📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

चला हो पंढरी जाऊ जीवाच्या जीवलगा पाहू लिरिक्स - Chala Ho Pandhari Jau Jivachya Jivlaga Pahu Lyrics

ज्या सुखा कारणे देव वेडावला अभंग लिरिक्स - Jya Sukha Karne Dev Vedavla Abhang Lyrics

विठ्ठलाच्या पायी वीट अभंग लिरिक्स - vitthalachya payi veet Abhang Lyrics

विठ्ठल विठ्ठल लिरिक्स - Vitthal Vitthal Lyrics

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics