Link Copied! Share on Instagram

तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है लिरिक्स - Teri Kripa Se Baba Jiwan Sawar Raha Hai Lyrics

तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है लिरिक्स

फ़िल्मी तर्ज - आये हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनके 

तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है
तेरी कृपा से बाबा.......

वीरान था ये जीवन हर और बेबसी थी
ग़म से थी मेरी यारी रूठी सी हर ख़ुशी थी
बेरंग ज़िन्दगी में तू रंग भर रहा है
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है
तेरी कृपा से बाबा.......

अब गैर भी अपनों सा व्यवहार कर रहे हैं
आँखें चुराने वाले मुझे प्यार कर रहे हैं
ऊँगली पकड़ के जबसे तू साथ चल रहा है
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है
तेरी कृपा से बाबा........

जिस दिन से मैंने पायी है श्याम तेरी चौखट
किस्मत भी धीरे धीरे लेने लगी है करवट
बिगड़ा हुआ नसीबा मेरा निखर रहा है
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है
तेरी कृपा से बाबा....

होने लगी है मुझपे तेरी दया की बारिश
सच हो रही है मेरे जीवन की सारी ख्वाहिश
तेरी रहमतों से माधव आगे ही बढ़ रहा है
बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है
तेरी कृपा से बाबा.....

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-Teri Kripa Se Baba Jiwan Sawar Raha Hai

 Singer:-Nisha Dwivedii

 Lyrics  :-Abhishek Sharma )Madhav)


📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी लिरिक्स - Mera Bhola Hai Bhandari Kare Nandi Ki Sawari Lyrics

मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो लिरिक्स - Mujhe Ram Pyare Mujhe Ram De Do Lyrics