Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

पूजा की थाली सजा रखी है माँ तेरी ज्योत जला रखी है लिरिक्स - Pooja Ki Thali Saja Rakhi Hai Maa Teri Jyot Jala Rakhi Hai Lyrics

पूजा की थाली सजा रखी है माँ तेरी ज्योत जला रखी है लिरिक्स

पूजा की थाली सजा रखी है,
माँ तेरी ज्योत जला रखी है।
मन मंदिर में बसा रखी है,
माँ तेरी ज्योत जला रखी है।।

है माँ जुबा पर जब भी तेरा नाम आता है
तब ये दिल मेरा बहक जाता है
और तुझे पाने के लिए कुछ भी कर जाऊँगा
एक बार दर्श दिखा दे वरना रो रो के मर जाऊंगा

सजाया जगराता भवनी आजाओ,
शरण मे बैठे है दरश दिखला जाओ।
तुम्हारे दर्शन को मेरा मन रोता है
दिखा दो सूरत माँ हमे न तरसाओ

आज न आई जो जगदम्बा होगी तू बदनाम,
होगी तू बदनाम
राह में पलके बिछा रखी है, 
माँ तेरी ज्योत जला रखी है

तेरे दर से दाती मैं मशहूर हो गया
इतना रोया की गम सारा दूर हो गया
और मुझे काँच समझ कर दुनिया ने फेक दिया
तेरे चरणों मे आकर मैं कोहिनूर हो गया

दीवाना तेरा हूँ तेरे दर आया हूँ 
बड़ी मुश्किल से माँ पता में पाया हूँ।
रहूँगा चरणों मे कही न जाऊँगा, 
जमाने की ठोकर बड़ी में खाया हूँ
बिगड़ी बना दे ओ जगदम्बा मैने लिया तेरा नाम

मैने लिया तेरा नाम
नज़रे क्यों हमसे हटा रखी है
माँ तेरी ज्योत जला रखी है।।

तेरी चौखट पर आना मेरा काम है
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है
छोड़ दी कश्ती मैंने तेरे नाम पर
अब इसे किनारा लगाना तेरा काम है

सुना है चरणों मे तेरी जो आता है 
ज़माने की खुशियां यहीं से पाता है,
मुरादे मन की तू सभी को देती है,
तेरी चौखट से वो न खाली जाता है

लाज रखे भगतो की भवानी बिगड़े बनाये काम
बिगड़े बनाये काम
हमने भी अर्जी लगा रखी है माँ तेरी ज्योत जला रखी है।।

कश्ती मेरी मझधार में जब भी गोते खाती है,
तब मेरी माँ दौड़ी आती है
मुझे फर्क नही पड़ता ये दुनिया क्या कहती है
मैं अपनी माँ का बेटा हूँ बस ये बात मुझे भा जाती है।

तुम्हारा बेटा हूँ मुझे न ठुकराना
मुसीबत आयी है यही पर तुम आना
छुपालो आँचल में बना दो बिगड़ी माँ
तुम्हारा प्रेमी हूँ ये झोली भरदो माँ
सबसे आला सबसे निराला मय्या तेरा धाम
मय्या तेरा धाम
भजनों की गंगा बहा रखी है 
माँ तेरी ज्योत जला रखी है।

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-Pooja Ki Thali Saja Rakhi Hai Maa Teri Jyot Jala Rakhi Hai

 Singer:- Guru Chhappan Indori

 Lyrics  :-Brajmohan choukse

टिप्पणियाँ

Categories load ho rahi hain...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्रि 2026 स्पेशल: माता रानी के 250+ सुपरहिट भजन लिरिक्स सहित | Mata Ke Bhajan

तूने पानी में ज्योत जगाई रे तेरी जय हो ज्वाला माई रे लिरिक्स - Tune Pani Me Jyot Jagayi Re Teri Jay Ho Jwala Mayi Re Lyrics

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

जगदम्बा राखो लाज शरण में थारी आयो लिरिक्स - Jagdamba Rakho Laaj Sharan Me Thari Aayo Lyrics | Nayan Nandwana

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

ओवाळा ओवाळा आरती लिरिक्स - Owada Owada Aarti Lyrics

जरा ताली बजा लेना भजन लिरिक्स - Jara Tali Baja Lena Bhajan Lyrics

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

आई तुझं देऊळ मराठी लिरिक्स - Aai Tuza Deul Marathi Lyrics

50+ शहनाज़ अख़्तर के सुपरहिट गाने लिरिक्स का संपूर्ण संग्रह - Shahnaz Akhtar Ke Gane Lyrics