Link Copied! Share on Instagram

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम लिरिक्स - Batao Kaha Milega Shyam Lyrics

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम लिरिक्स

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
चरण पादुका लेकर सब से 
पूछ रहे रसखान॥

वो नन्ना सा बालक है, सांवली सी सूरत है,
बाल घुंघराले उसके, पहनता मोर मुकुट है।
नयन उसके कजरारे, हाथ नन्ने से प्यारे,
बांदे पैजन्यिया पग में, बड़े दिलकश हैं नज़ारे।
घायल कर देती है दिल को, उसकी इक मुस्कान॥
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम...

समझ में आया जिसका पता तू पूछ रहा है,
वो है बांके बिहारी, जिसे तू ढूंढ रहा है।
कहीं वो श्याम कहाता, कहीं वो कृष्ण मुरारी,
कोई सांवरिया कहता, कोई गोवर्धन धारी।
नाम हज़ारो ही हैं उसके कई जगह में धाम॥
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम...

मुझे ना रोको भाई, मेरी समझो मजबूरी,
श्याम से मिलने देदो, बहुत है काम ज़रूरी।
सीडीओं पे मंदिर के दाल कर अपना डेरा,
कभी तो घर के बाहर श्याम आएगा मेरा।
इंतज़ार करते करते ही सुबह से हो गई श्याम॥
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम...

जाग कर रात बिताई भोर होने को आई,
तभी उसके कानो में कोई आहात सी आई।
वो आगे पीछे देखे, वो देखे दाए बाए,
वो चारो और ही देखे, नज़र कोई ना आए।
झुकी नज़र तो कदमो में ही बैठा नन्ना श्याम॥
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम...

ख़ुशी से गदगद होकर गोद में उसे उठाया,
लगा कर के सीने से बहुत ही प्यार लुटाया।
पादुका पहनाने को पावं जैसे ही उठाया,
नज़ारा ऐसा देखा कलेजा मूह को आया।
कांटे चुभ चुभ कर के घायल हुए थे नन्ने पावं॥
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम...

खबर देते तो खुद ही तुम्हारे पास मैं आता,
ना इतने छाले पड़ते ना चुबता कोई काँटा।
छवि जैसी तू मेरी बसा के दिल में लाया,
उसी ही रूप में तुमसे यहाँ मैं मिलने आया।
गोकुल से मैं पैदल आया तेरे लिए बृजधाम॥
भाव के भूखे हैं भगवान्...

श्याम की बाते सुनकर कवि वो हुआ दीवाना,
कहा मुझको भी देदो अपने चरणों में ठिकाना।
तू मालिक है दुनिया का यह मैंने जान लिया है,
लिखूंगा पद तेरे ही आज से ठान लिया है।
श्याम प्रेम रस बरसा ‘सोनू’ खान बना रसखान॥
भाव के भूखे हैं भगवान्...

कांटो पर चलकर के रखते अपने भगत का मान।
भाव के भूखे हैं भगवान्॥

Mata Rani ke Bhakti Bhajan Song

 Song  :-Batao Kaha Milenga Shyam

 Singer:-Saurabh-Madhukar (Kolkata)

 Lyrics  :-Sunil Gupta

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी लिरिक्स - Teri Mand Mand Muskaniya Pe Balihar raghav ji Lyrics

ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र लिरिक्स - Om Gan Ganpataye namo Namah Mantra lyrics

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics