गजानन्द जी हमारे घर आओ बुलाते है चले आओ लिरिक्स - Gajanand Ji Hamare Ghar Aao Bulate Hai Chale Aao Lyrics

गजानन्द जी हमारे घर आओ बुलाते है चले आओ लिरिक्स 

फिल्मी तर्ज - ये बंधन तो प्यार का बंधन है

जय जय गणराज मनाऊँ, 
चरणों में शीश नवाऊं,
जब तक सांसे हैं तन में,
तेरा ही ध्यान लगाऊं,
गजानन्द जी हमारे घर आओ,
बुलाते है चले आओ ॥

बड़े भाग हमारे बाबा,
जो शुभ दिन ये आया है,
बैठे है तुम्हारे दर पर,
प्रभु तेरी ही माया है,
हमने प्रभु आस लगाई,
चंदन चौकी बिछवाई,
रूखे सूखे फल मेवा,
निज मन की ज्योत जलाई,
गजानन्द जी हमारे घर आओ,
बुलाते है चले आओ ॥

देवो के महाराजा,
तुम जल्दी से आ जाना,
रिद्धि सिद्धि संग बाबा,
शिव गौरा को ले आना,
ब्रह्मा विष्णु को लाना,
संग रामसिया को लाना,
राधे कृष्णा गोकुल से,
हनुमान को भी बुलवाना,
गजानन्द जी हमारे घर आओ,
बुलाते है चले आओ ॥

शुभ अवसर आंगन में,
सब विघ्न हरो हे देवा,
आकर मंगल कर दो,
हम करते तेरी सेवा,
जो भी आशा है मन में,
आकर पूरी अब कर दो,
खोया है ‘मुकेश’ भजन में,
उसकी पीड़ा सब हर दो,
गजानन्द जी हमारे घर आओ,
बुलाते है चले आओ ॥

जय जय गणराज मनाऊँ,
चरणों में शीश नवाऊं,
जब तक सांसे हैं तन में,
तेरा ही ध्यान लगाऊं,
गजानन्द जी हमारे घर आओ,
बुलाते है चले आओ ॥

Ganesh ji  Ke bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-   Gajanand Ji Hamare Ghar Aao Bulate Hai Chale Aao

 Singer:- mukesh kumar meena

 Lyrics  :- 



टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

तेरा सालासर दरबार तन्ने पूजे यो संसार मन्ने अच्छा लागे से लिरिक्स - Tera Salasar Darbar Tanne Puje Yo Sansar Manne Achha Lage Se Lyrics

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics