Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

कैसे दर आऊं मैं तेरे दर्शन पाने को लिरिक्स - Kaise Dar Aau Mai Tere Darshan Pane Ko Lyrics

कैसे दर आऊं मैं तेरे दर्शन पाने को लिरिक्स

कैसे दर आऊं,
मैं तेरे दर्शन पाने को,
हे शिव शंकर दर्शन दे दो,
अपने दीवाने को

जिसको भी चाहो तुम,
दर पे बुलाते बाबा,
मुझ अभागे को क्यों तुम,
हो सताते बाबा,
मुझे दर पे बुला लो,
गले अपने लगा लो,
मेरी सच्ची है भक्ति,
जो चाहे आजमा लो,
छोड़ के आऊंगा मैं,
छोड़ के आऊंगा मैं,
सारे इस ज़माने को,
हे शिव शंकर दर्शन दे दो,
अपने दीवाने को ॥

मेरे कर्मो की सजा है जो,
दरश पा ना सका,
तेरे दरबार मेरे बाबा,
मैं जो आ ना सका,
मेरे पापों को हे शिव,
ना दिल से यूँ लगाओ,
मुझे भी दे दो माफ़ी,
दरश अपने कराओ,
मन में है मूरत तेरी,
मन में है मूरत तेरी,
आऊंगा सजाने को,
हे शिव शंकर दर्शन दे दो,
अपने दीवाने को ॥

दर तेरे बाबा मैं,
क्या ले करके आऊंगा,
तू तो दानी है तुझको,
क्या मैं चढ़ाऊंगा,
पास श्रद्धा है मेरे,
जो लेके दर पे आऊं,
अपनी भक्ति के बाबा,
फुल तुझको चढाऊं,
रूठे है बाबा,
रूठे है बाबा,
आऊंगा मैं मनाने को,
हे शिव शंकर दर्शन दे दो,
अपने दीवाने को ॥

कैसे दर आऊं,
मैं तेरे दरश पाने को,
हे शिव शंकर दर्शन दे दो,
अपने दीवाने को,
हे शिव शंकर दर्शन दे दो,
अपने दीवाने को ॥


Shiv ji Ke Bhakti Bhajan Song

 Song  :- Kaise Dar Aau Mai Tere Darshan Pane Ko

 Singer:- Ramkumar Lakha

 Lyrics  :-

टिप्पणियाँ

Categories load ho rahi hain...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौराते नौ दिन है माई दसम दिन विदाई लिरिक्स - Naurate Nau Din Hai mayi Lyrics

नवरात्रि 2026 स्पेशल: माता रानी के 250+ सुपरहिट भजन लिरिक्स सहित | Mata Ke Bhajan

नाचे जो बब्बर शेर रे लिरिक्स - Nache Jo Babbar Sher Re Lyrics

400+ कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

जगदम्बा राखो लाज शरण में थारी आयो लिरिक्स - Jagdamba Rakho Laaj Sharan Me Thari Aayo Lyrics | Nayan Nandwana

तूने पानी में ज्योत जगाई रे तेरी जय हो ज्वाला माई रे लिरिक्स - Tune Pani Me Jyot Jagayi Re Teri Jay Ho Jwala Mayi Re Lyrics

Top 300+ Shiv Ji Ke Bhajan Lyrics | भोलेनाथ के प्रसिद्ध भजन लिरिक्स हिंदी में | Best Mahadev, Bholenath Bhajan Collection

जरा ताली बजा लेना भजन लिरिक्स - Jara Tali Baja Lena Bhajan Lyrics